मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नालंदा खुला विश्वविद्यालय का किया उद्घाटन,साथ में कई मंत्री रहे मौजूद

नालंदा विश्वविद्यालय में लगभग 117 करोड रुपए की लागत लगी है।

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा:-ज्ञान की भूमि नालंदा में नालंदा विश्वविद्यालय के बाद एक और विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। नालंदा जिले के नालंदा खंडहर स्थित करीब 10 एकड़ भूमि पर नालंदा खुला विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य के लिए 18 मार्च 2020 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा आधारशिला रखी गई थी।

Midlle News Content

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 29 अगस्त 2023 को नालंदा खुला विश्वविद्यालय भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन कराकर इस विश्वविद्यालय को छात्र एवं विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंप दिया गया। इस दौरान कई मंत्री विधायक एवं कई पदाधिकारी साथ में मौजूद रहे। नालंदा विश्वविद्यालय में लगभग 117 करोड रुपए की लागत लगी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे न तो प्रधानमंत्री और नहीं किसी पद का लोभ है।जातीय गणना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह काम 2020 में ही हो जाना चाहिए था।राज्य सरकार के  द्वारा जाती है गणना किया जा रहा है ना की जाती है जनगणना। जातीय गणना से हर तबके के लोगो को फायदा होगा।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored -

- Sponsored -