कर्पूरी जयंती के अवसर पर सीएम पहुंचे समस्तीपुर, किया कर्पूरीग्राम थाना का उद्घाटन

0

 

डीएनबी भारत डेस्क 

Midlle News Content

पूरा देश आज जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मना रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म स्थल कर्पूरीग्राम पहुंचे। जहां पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कर्पूरी ठाकुर की जयंती 24 जनवरी को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाता है। कर्पूरी ठाकुर के पैतृक आवास स्थित स्मृति भवन में सर्वधर्म प्रार्थना सभा और आरती कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। जननायक कर्पूरी ठाकुर की 99 वीं जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम स्थित स्मृति भवन पहुंचे। जहां उनके तैलिय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी। वही नए थाना कर्पूरीग्राम का भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया। साथ ही गोकुल कर्पूरी फुलेश्वरी डिग्री महाविद्यालय कर्पूरीग्राम स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पटना के लिए रवाना हो गए।

इस मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि पटना सहित कई जगहों पर उनका जयंती मनाया जाता है 1990 से ही हर साल इनके पैतृक गांव पहुंचकर राजकीय समारोह के रूप में उनकी जयंती मनाते आ रहे हैं। हम उनके बताए हुए रास्ते पर चल रहे हैं। उन्होंने जो काम किया है उन्हें लोग याद करते हैं। कर्पूरी ठाकुर के प्रति आदर का भाव है हम इनकी बातों को मानने वाले लोग है। गरीबों के उत्थान और बिहार के विकास के लिए उन्होंने काम किया। उनकी बात को ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं। इशारों ही इशारों में नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा पर कटाक्ष किया। कहा कि कुछ लोग अपना बिना मतलब का दो ही सवा दो साल में विरोध करके अलग हो गये। दो साल में ही क्या-क्या करने लगे।

समस्तीपुर से अनिल चौधरी 

- Sponsored -

- Sponsored -