मुख्यमंत्री की समाधान यात्रा से पूर्व डीएम नालंदा शशांक शुभंकर का क्षेत्र भ्रमण

मकर सक्रांति से एक दिन पूर्व शनिवार को नालंदा जिला अधिकारी शशांक शुभंकर रहुई प्रखंड के सुपासंग उफरौल और इतासंग भादवा पंचायत का क्षेत्र भ्रमण किया।

0

मकर सक्रांति से एक दिन पूर्व शनिवार को नालंदा जिला अधिकारी शशांक शुभंकर रहुई प्रखंड के सुपासंग उफरौल और इतासंग भादवा पंचायत का क्षेत्र भ्रमण किया।

डीएनबी भारत डेस्क 

मकर सक्रांति पर्व से एक दिन पूर्व शनिवार 14 जनवरी को नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर रहुई प्रखंड के सुपासंग उफरौल और इतासंग भादवा पंचायत का क्षेत्र भ्रमण किया। गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रहुई प्रखंड में संभावित समाधान यात्रा को लेकर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने अपने पदाधिकारियों के साथ कई इलाकों का क्षेत्र भ्रमण किया। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा इतासंग भदवा पंचायत में करीब आधे घंटे तक घूम घूम कर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में ग्रामीणों से रूबरू हुए।

Midlle News Content

इस दौरान जिलाधिकारी ने कई घरों में जाकर ग्रामीणों से पूछा आपके घर में सात निश्चय का पानी आता है क्या। इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा अपनी समस्याओं के बारे में भी जिलाधिकारी के समक्ष सुनाने का काम किया। कई ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या, नाली की समस्या और अतिक्रमण की समस्या के बारे में डीएम को रूबरू कराया।

डीएम के आगमन को लेकर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, रहूई जिला बंदोबस्त पदाधिकारी काफी सक्रिय दिखाई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कहा कि हमारे द्वारा इस तरह का रूटीन चेकअप लगातार अपने क्षेत्र में किया जाता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर और हर सप्ताह रेगुलर निरीक्षण किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस दौरान इस पंचायत में पानी की समस्या नाले की समस्या समेत कई समस्याओं के बारे में सुना और इसे दूर करने का निर्देश अपने पदाधिकारियों को दिया इस दौरान इस इलाके में जीविका भवन का भी निर्माण किया जाएगा।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश

- Sponsored -

- Sponsored -