असम में चिमनी ब्लास्ट में खगड़िया के मृतक मजदूरों के परिवार को राज्य सरकार देगी दो लाख रुपए अनुग्रह राशि
डीएनबी भारत डेस्क
असम में चिमनी ब्लास्ट में बिहार के खगड़िया जिला निवासी दो मजदूरों की मौत पर सीएम नीतीश कुमार ने दुःख व्यक्त किया है। इसके साथ ही सीएम ने मृतक के परिवार को दो – दो लाख रुपए मुआवजा की भी घोषणा की।
![Midlle News Content](https://dnbbharat.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240321-WA0129.jpg)
असम के कछार में चिमनी ब्लास्ट में बिहार के खगड़िया के बछौता गांव के रहने वाले 2 मजदूरों की मृत्यु दुःखद। बिहार के मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रू० अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। (1/2)
— Nitish Kumar (@NitishKumar) December 3, 2022
मामले में सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी। वहीं सीएम ने नई दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त को असम सरकार से बातचीत कर मृतक के शव को उनके गांव लाने का भी निर्देश दिया है।
- Sponsored -
![- Sponsored -](https://dnbbharat.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240321-WA0128.jpg)