नालंदा में रामनवमी और विराट शोभा यात्रा के पूर्व निकाला गया फ्लैग मार्च,डीएम एसपी डीएसपी एसडीओ बीडीओ समेत कई सुरक्षाकर्मी हुए शामिल

डीएनबी भारत डेस्क 

रामनवमी और विराट शोभा यात्रा को लेकर बुधवार को बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा की अगुवाई में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया।

यह फ्लैग मार्च बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से शुरू हुई और शहर के विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर समाप्त हुआ। इस दौरान नालंदा जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक दोनों ने संयुक्त रूप से कहा कि विराट शोभायात्रा के दिन पूरे शहर में ड्रोन कैमरे की मदद से असामाजिक तत्व के ऊपर पैनी नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस फ्लैग मार्च के माध्यम से असामाजिक तत्व को कड़ा संदेश देने का काम किया जा रहा है।

Midlle News Content

किसी तरह की गड़बड़ी करने वाले अथवा कानून को हाथ में लेने वाले असामाजिक तत्व के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से विराट शोभा यात्रा और रामनवमी दोनों संपन्न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

आपको बता दें कि इस बार विराट शोभायात्रा और रमजान का दूसरा जुम्मा शुक्रवार को ही पड़ रहा है। जिसके कारण पुलिस प्रशासन और नालंदा जिला प्रशासन को इस बात को लेकर थोड़ी बेचैनी बढ़ गई है।

नालंदा संवादाता ऋषिकेश की रिपोर्ट

 

 

- Sponsored -

- Sponsored -