चोरी करेंगे, भ्रष्टाचार करेंगे, जेल से निकलेंगे, लगेगा की कोई संत महात्मा निकले हैं। यह लोग थेथर है – गिरिराज सिंह

डीएनबी भारत डेस्क

सीएम अरविंद केजरीवाल इस्तीफा देने के बाद पत्नी सुनीता को मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर केजरीवाल पर जमकर हमला बोला इस दौरान उन्होंने कहा है कि देखिए यह लोग परिवारवादी लोग हैं।

और चोरी करेंगे ,भ्रष्टाचार करेंगे, जेल से निकलेंगे, लगेगा कि कोई संत महात्मा निकले हैं। यह लोग थेथर है ,थेट्रोलॉजी आकर बाहर में करते हैं। जात-पात करते हैं, फिर ठगी करते हैं। और यही लोग अन्ना हजारे के साथ मिलकर के जब आंदोलन कर रहे थे तो अन्ना हजारे को भी उन्होंने धोखा दिया जब अन्ना हजारे को नहीं छोड़ा तो ये किस जनता को छोड़ेंगे।

पत्नी को मुख्यमंत्री बना दे, वो तो अभी खास करके हरियाणा का चुनाव है। उसमें यह नौटंकी का खेल खेलते हैं। उन्होंने बताया है कि जितने भी केजरीवाल के मंत्री हैं भ्रष्टाचार के आगोश में है। अब यह सब करने से कोई फायदा नहीं है। अब जनता सब जान चुकी है

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -