समस्तीपुर में घात लगाए अपराधियों ने मुखिया पुत्र को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

0

डीएनबी भारत डेस्क 

समस्तीपुर जिलांतर्गत कल्यानपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना अंतर्गत मलिनगर पंचायत के हाई स्कूल के खेल मैदान के समीप घात लगाये अपराधियों ने मुखिया के पुत्र को गोली मार दी। जिससे मुखिया पुत्र घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

Midlle News Content

घटना के बारे में बताया जाता है कि हाई स्कूल मैदान में शनिवार को क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था इसी दौरान घात लगाये अपराधियों ने मुखिया मंजू देवी के पुत्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें मुखिया के पुत्र मनी सिंह घायल हो गए। गोलीबारी की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें आनन फानन में एक निजी क्लिनिक ले गए जहां से बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

समस्तीपुर से अनिल चौधरी 

- Sponsored -

- Sponsored -