अपने प्यार को पाने के लिए छत्तीसगढ़ से लड़की पहुंची लखीसराय, प्रेमी कुबूल करने से कर रहा इंकार

छत्तीसगढ़ की लड़की अपने प्यार को पाने पहुंची लखीसराय। 48 घंटे से भी अधिक समय से पीरी बाजार थाना में प्यार पाने का कर रही इंतजार। पीरी बाजार थाना क्षेत्र के कस्बा के लड़के से दो वर्ष पूर्व हुआ था प्यार। मंदिर में शादी कर, दो साल से लड़के के साथ दिल्ली में ही रह रही थी लड़की। कोर्ट मैरिज करने के दवाब के बाद लड़का भाग कर चला आया था पीरी बाजार, पीछे पीछे पहुंची लड़की

0

छत्तीसगढ़ की लड़की अपने प्यार को पाने पहुंची लखीसराय। 48 घंटे से भी अधिक समय से पीरी बाजार थाना में प्यार पाने का कर रही इंतजार। पीरी बाजार थाना क्षेत्र के कस्बा के लड़के से दो वर्ष पूर्व हुआ था प्यार। मंदिर में शादी कर, दो साल से लड़के के साथ दिल्ली में ही रह रही थी लड़की। कोर्ट मैरिज करने के दवाब के बाद लड़का भाग कर चला आया था पीरी बाजार, पीछे पीछे पहुंची लड़की

 

डीएनबी भारत डेस्क 

छत्तीसगढ़ की एक लड़की अपने प्यार को पाने के लिए विगत 48 घंटे से लखीसराय जिले के पीरीबाजार थाना में बैठी हुई है जबकि उसका प्यार उसे कबूल नहीं कर रहा है। मामला प्रेम विवाह का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि लड़की छत्तीसगढ़ की है वहीं लड़का पीरीबाज़ार थाना क्षेत्र के अभयपुर के कस्बा पंचायत के निवासी प्रभात रंजन पांडे का पुत्र अभिषेक कुमार है। लड़की पिछले 48 घंटे से थाना में पुलिस से मदद की गुहार लगा रही है। साथ ही बता रही है कि दो साल पूर्व उसकी शादी अभिषेक के साथ दिल्ली में हुई थी तथा दो साल से वह अभिषेक कुमार के साथ दिल्ली में ही रह रही थी।

Midlle News Content

14 जुलाई 2022 को अभिषेक अपने घर अभयपुर आया था, जिसके बाद भी उसका फोन से संपर्क बना रहा। लड़की के अनुसार अभिषेक के माता से भी लड़की की बातचीत होती थी साथ ही लड़की ने लड़के के बड़े भाई का नाम कन्हैया लाल पांडे तथा माता का नाम मुन्नी देवी बताया। अभिषेक कुमार का आधार कार्ड तथा अन्य दस्तावेज भी लड़की के पास मौजूद होने की बात कही जा रही है। लड़की बताती है कि उसने शादी मंदिर में की थी, अब लड़की का कहना था की शादी कोर्ट में किया जाय. परंतु लड़का टाल मटोल कर रहा था। साथ ही लड़की का आरोप है कि जब वह लड़के के पिता प्रभात रंजन पांडे से संपर्क करना चाही तो उन्होंने नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया।

लड़की बता रही है कि लड़के के द्वारा अब धमकी दिया जाता है कि बिहार आओगी तो पेट्रोल छिड़क के आग लगा देगे। साथ ही लड़का दूसरी शादी करने जा रहा है, जिसकी सूचना के बाद वो बिहार के पीरी बाजार थाना में मदद के लिए आयी है। इस संबंध में पीरी बाजार के प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि लड़के के परिवार वालों को बताया गया है कि लड़की को स्वीकार कर ले, अन्यथा उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी। लड़की अपने भाई व एक ममेरी बहन के साथ थाना में ही मौजूद है।

लखीसराय से सरफराज आलम

- Sponsored -

- Sponsored -