छत में सेटिंग लगाने के दौरान दो मजदूर करंट से झुलसे, चिंताजनक स्थिति में सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुजा पंचायत वार्ड नंबर 14 की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां छत में सेटिंग लगाने के दौरान कई मजदूरों को करंट लग गया। जिसे दो मजदूर करंट लगने से बुरी तरह से झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल अवस्था में दोनों मजदूर को उस जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुजा पंचायत वार्ड नंबर 14 की है। वहीं घायल मजदूर की पहचान सुजा वार्ड नंबर 14 के रहने वाले लव पासवान एवं रोहित पासवान के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर सुजा वार्ड नंबर 14 के रहने वाले अनिल शाह के छत के मकान में सेटिंग का काम कर रहे थे। तभी मकान के बगल से 11000 वोल्ट की तार गुजरी हुई है।

वहीं सेटिंग लगाने के दौरान ही तार के संपर्क में आने से सभी मजदूर आ गया। जिससे दो मजदूर बुरी तरह झुलस गए। घायल अवस्था में दोनों मजदूर को उस जगह से उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल इस घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ लग गयी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -