बुद्धिहीन लोग करोड़ों लोगों के अस्था को गलत बयानबाजी कर ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं राज्य और देश की जनता इन्हे कभी माफ नहीं करेगी जनत – आशुतोष कुमार

राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बेगूसराय दौरे पर शिक्षा मंत्री के विवादित बयान की कड़ी निंदा की और राज्य सरकार को घेरते हुए कहा जाति गणना कार्य जल्दबाज़ी में उठाया गया कदम, सहयोग करें लोग।

0

राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बेगूसराय दौरे पर शिक्षा मंत्री के विवादित बयान की कड़ी निंदा की और राज्य सरकार को घेरते हुए कहा जाति गणना कार्य जल्दबाज़ी में उठाया गया कदम, सहयोग करें लोग।

डीएनबी भारत डेस्क 

राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार शनिवार 14 जनवरी को बेगूसराय पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात पत्रकारों से मुखातिब हुए। पत्रकारों के बीच संबोधन के दौरान उन्होंने एक तरफ जहां शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बयानों को विवादास्पद बताते हुए कहा कि उन्हें मंत्री पद उपहार स्वरूप मिली थी और लोग उनके नाम तक नहीं जानते थे।

लोगों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए वह अनाप-शनाप बयान देकर करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुंचा रहे हैं। उन्होंने जातिगत जनगणना के संबंध में बताया कि अमूमन सरकार को पहले स्पष्ट करना चाहिए था कि आखिर जातिगत जनगणना से लोगों को क्या लाभ मिलेगा।

Midlle News Content

लेकिन अगर सरकार के द्वारा यह स्पष्ट नहीं किया गया और आनन फानन जनगणना प्रारंभ करने की बात की गई तो लोगों को सहयोग करना चाहिए और चाहे लोग जिस जाति से भी हो मौके पर पहुंचे कर्मचारियों को सही सही जानकारी देनी चाहिए।

वहीं उन्होंने राष्ट्रीय जन जन पार्टी के आगामी कार्यक्रम के बारे में कहा आने वाले चुनाव में राष्ट्रीय जन जन पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। यदि विचारधारा का मेल हुआ तो राष्ट्रीय जन जन पार्टी किसी भी गठबंधन में शामिल हो सकती है। अन्यथा राष्ट्रीय जन जन पार्टी अपने बलबूते चुना


व लड़ने के लिए तैयार है। दूसरी ओर उन्होंने सस्ती लोकप्रियता के लिए राजनेताओं के द्वारा अनाप-शनाप बयानबाजी करने की भी बात कही।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored -

- Sponsored -