साईकिल पे संडे की महिला विंग के द्वारा छठ पर्व के शुभ अवसर पर छठव्रती महिलाओं को पौधा भेंट किया

ये पेड़ पौधे हमे ऑक्सिजन देते हैं,इसलिए जरूरी है कि हम प्रकृति के इस पर्व पर प्रकृति पूजन करें और वृक्षारोपण करे।

 

डीएनबी भारत डेस्क

साईकिल पे संडे की महिला विंग के द्वारा छठ पर्व के शुभ अवसर पर छठव्रती महिलाओं को पौधा भेंट किया गया । लगभग 2 दर्जन से अधिक छठव्रतियों को इस अवसर पर पौधा भेट करते हुए महिला विंग की संयोजिका अनुपमा सिंह ने कहा यह पर्व प्रकृति का पर्व है और प्रकृति के इस पर्व में हमसब अपने सूर्य की पूजा करते रहे हैं।

Midlle News Content

सूर्य हमें विटामिन डी देते है, वही ये पेड़ पौधे हमे ऑक्सिजन देते हैं। इसलिए जरूरी है कि हम प्रकृति के इस पर्व पर प्रकृति पूजन करें और वृक्षारोपण करे। उन्होंने आम लोगों से भी अपील किया कि प्रकृति पर्व को ध्यान में रखते हुए आप अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाएं। अभियान के संयोजक डॉ कुंदन कुमार ने कहा कि महिला विंग का यह प्रयास सराहनीय है और मूल रूप से यह पर्व प्रकृति का यह पर्व है।

इसमें मातृशक्ति ने जो अपना यह प्रयास किया है वह अनोखा है एवं वंदनीय है। उन्होंने आम लोगो से भी यह आग्रह किया है कि साइकिल पे संडे के इस अभियान को अपना प्यार और समर्थन दें। मौके पर डॉली, मनीषा, रूपम, मीनाक्षी, स्नेहा, करिश्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -