बेगूसराय के पपरौर में चांद सूरज अस्पताल में दन्त चिकित्सक विभाग का हुआ शुभारंभ,गरीब गुरबा लोगों को सस्ती दर में होगी ईलाज

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड अंतर्गत पपरौर पंचायत स्थित चांद सूरज अस्पताल में रविवार को दन्त रोग विभाग का शुभारंभ स्थानीय तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह ने अपने कर कमलों से लाल फीता काट करते हुए नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। अस्पताल का शुभारंभ के दौरान तेघड़ा के विधायक श्री सिंह ने कहा कि चांद सूरज अस्पताल गरीब गुरबा के लोगों ईलाज हेतु संचालित किया जाता रहा है।

Midlle News Content

जिसके तहत अब फिर से दंत रोग विभाग में डा अतुल आनंद के द्वारा किफायती दर पर ईलाज किया जाएगा। जिसके तहत दांत से संबंधित सभी रोगों का ईलाज सस्ते दरों पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में आंख के साथ साथ दन्त विभाग भी बेहतर ढंग से आस पास के दर्जनों गांवों के लोगों के लिए सेवा प्रदान करेगा। वही चांद सूरज अस्पताल के डायरेक्टर दिलेर अफगन ने कहा कि अस्पताल जिस उद्देश्य के साथ बनाया गया था वो आज प्रतिफल होता दिख रहा है।

अस्पताल गरीब लोगों की सेवा में तत्पर रहेगा। यहां मरीजों को हर तरह की सुविधा और ईलाज सस्ते दरों पर किया जाता है।डा अतुल आनंद ने बताया कि सेवा भाव के साथ मरीजों का बेहतर ईलाज करने में योगदान देते रहेंगे। ताकि गरीब मरीजों को सस्ते दरों पर बेहतर ईलाज मिल जाएगा।

इस अवसर पर पपरौर के पूर्व मुखिया अरविन्द कुमार राय, संजीब कुमार सिंह, नप बीहट के पूर्व मुख्य पार्षद राजेश कुमार टूना, पूर्व डीएसपी अरुण कुमार सिंह, रामप्रवेश सिंह, डा राहुल कुमार,डा संजय कुमार, मनैजर रमेश पाठक, कन्हैया कुमार, विकास कुमार, प्रहलाद सिंह, बरौनी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, पैक्स अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह, डा श्वेता, अशोक कुमार सहित अस्पताल के कर्मी, स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -