बेगूसराय में चहारदीवारी का दीवाल गिरने से एक महिला की दबकर हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 

घटना नगर थाना क्षेत्र के डाक बंगला रोड की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में आज अहले सुबह एक दर्दनाक हादसे में चारदिवारी की दीवाल गिरने के बाद नीचे दबकर एक महिला की मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के डाक बंगला रोड की है।

Midlle News Content

मृतक महिला की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर निवासी अनीता देवी के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार अनीता देवी डाक बंगला रोड में सड़क किनारे कपड़े की दुकान लगाकर अपना एवं अपने परिवार का भरण पोषण करती थी।

आज अहले सुबह जैसे ही महिला चार दिवारी के नजदीक पहुंची और दुकान लगा रही थी उसी वक्त किसी कारणवश चार दीवाली में लगे पिलर एवं गेट दोनों एक साथ गिर गए जिससे नीचे दबकर अनीता देवी की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी।

तत्पश्चात मौके पर पहुंचकर नगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है एवं आगे की छानबीन में जुट गई है। उक्त घटना के बाद मृतक अनीता देवी के परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored -

- Sponsored -