खगड़िया में सरकारी स्कूल में दो छात्रों के विवाद में मामा बना खलनायक,फायरिंग में तीसरे छात्रा को लगी गोली,बच्ची ईलाजरत

 

जख्मी की पहचान मिथलेश यादव के 10 वर्षीय पुत्री  राधा कुमारी के रूप हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया में बच्चों के विवाद में गोलीबारी की घटना सामने आयी है,जिसमें एक बच्ची जख्मी हो गयी है।बच्ची का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।मिल रही जानकारी अनुसार दो बच्चों के विवाद में एक के मामा ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।इस घटना में एक छात्रा को गोली लग गई।घटना के बाद उक्त बच्ची का इलाज किया जा रहा है।

Midlle News Content

घटना जिले के गोगरी थाना के शेरगढ़ गांव की बतायी जा रही हैजख्मी की पहचान मिथलेश यादव के 10 वर्षीय पुत्री  राधा कुमारी के रूप हुई है।बताया जा रहा है कि मध्य विधालय शेरगढ़ में दो छात्र में विवाद में हुआ था। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो सभी मौके पर पहुंचे। इसी में से एक बच्चा के मामा ने फायरिंग कर दी।इसी फायरिंग में घटनास्थल पर ही मौजूद तीसरे बच्ची राधा कुमारी को गोली लग गई।

गोली लगते ही आनन-फानन में बच्ची को गोगरी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है।परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है।थानाध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी ने बताया की छानबीन की जा रही है स्कूल में दो बच्चों के विवाद में गोली चली है।

छात्रा के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसका इलाज किया जा रहा है. परिजनों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -