जातीय गणना के प्रथम चरण का कार्य आज पूर्ण

प्रपत्रों का किया गया संग्रह।

0

प्रपत्रों का किया गया संग्रह

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय में जातिय गणना के सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की संयुक्त बैठक आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी राघवेंद्र कुमार ने किया।

Midlle News Content

इस मौके पर प्रथम चरण 07 जनवरी से 21 जनवरी तक चलने वाले जातिय गणना के प्रथम फेज के समापन उपरांत सभी प्रगणकों से भवन गणना से संबंधित प्रपत्रों मानचित्र व अन्य आवश्यक कागजातों का संग्रह किया गया।

इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ ने बताया कि गणना कर्मियों से प्राप्त प्रपत्र और अभिलेखों को 21 जनवरी को प्रखंड कार्यालय से जिला कार्यालय को सौंप दिया जाएगा।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored -

- Sponsored -