अपनी ही पार्टी के सरकार पर बरसे मटिहानी के पूर्व विधायक बोगो सिंह, शराबबंदी पर सवाल उठाते हुए कहा…

0

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा के पूर्व विधायक और जदयू के नेता नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने अपनी ही सरकार के लॉ एंड ऑर्डर और शराबबंदी पर बड़ा बयान दिया है। अपने बयान में नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने नीतीश सरकार और राजद की चल रही सरकार की खिंचाई करते हुए कहा बिहार में शासन, प्रशासन और सुशाशन पूरी तरीके से फेल है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि बिहार के नेताओं को अपने चरित्र में झांकना होगा। एक स्कूल के वार्षिकोत्सव में पहुंचे नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने कहा है शराब बंदी और लॉ एंड ऑर्डर बिहार में ध्वस्त है।

उन्होंने मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा कि जब बिहार में शराबबंदी है तो फिर बिहार में शराब की होम डिलीवरी कैसे हो रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में 2016 से शराब बंद है फिर भी सवाल यह है कि बिहार में शराब आता कहां से है। उन्होंने कहा कि बिहार में शराब झारखंड बंगाल दिल्ली और नेपाल बॉर्डर से आती है जहां सरकारी तंत्र पूरी तरीके से फेल है। बोगो सिंह ने आरोप लगाया कि नेपाल दिल्ली बंगाल उत्तर प्रदेश या हरियाणा बॉर्डर से शराब बिहार पहुंच रही है। बेगूसराय या किसी भी जिला में शराब कई जिलों से होकर गुजरती है इससे यह प्रतीत होता है कि इन मामले में प्रशासन पूरी तरह से फेल है।

Midlle News Content

उन्होंने आगे कहा कि जब शराब जिले में पहुंच जाती है तो शराब की होम डिलीवरी की जाती है तो इससे इनकार नही किया जा सकता है कि लोकल प्रशासन पूरी तरह से फेल है। बोगो सिंह ने कहा कि बिहार में शासन प्रशासन और सुशाशन पूरी तरीके से फेल है। उन्होंने कहा कि 4 महीना पहले राजद के लोग सवाल उठाते थे इस्तीफा दो मुआवजा दो विभिन्न प्रकार के नाम से संबोधन करते थे आज भाजपा से अलग होते ही भाजपा यह सवाल खड़ा कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बिहार के तमाम राजनेताओं को अपने चरित्र पर विश्लेषण करना होगा मेरा चरित्र कैसा है। कल जिसके साथ खाना खाए आज उसी को गाली देना शुरू कर दिया यह कैसा चरित्र है।

नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों के बाद भी हम इंसान इंसानियत को परखने में भूल कर रहे हैं। उन्होंने वर्तमान समय मे हर वोटर में लोकतंत्र की रक्षा के लिए जाति, धर्म, क्षेत्रवाद, दारु मुर्गा के नाम पर जेब भरने के नाम पर कर रहे है। बेगूसराय में लोकतंत्र के लिए ऐसा दुर्भाग्य कभी नहीं हो सकता है इसलिए बेगूसराय में स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मेयर के चुनाव में नरक निगम को नरक निगम बनाया गया उसी लोगों से बेगूसराय को बचाने का प्रयास करें और नए चेहरा को चेहरा को आगे लाने का कष्ट करें।

सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored -

- Sponsored -