बेगूसराय में सभी नगर निकाय मुख्यालय में भाजपा का एक दिवसीय धरना, जल्द चुनाव कराने की मांग की

https://youtu.be/lEnK5mYQUW4

0

डीएनबी भारत डेस्क 

नगर निकाय चुनाव को स्थगित किए जाने के बाद बिहार में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। एक तरफ जदयू भाजपा की केंद्र सरकार पर आरक्षण विरोधी काम करने का आरोप लगा रही है तो वहीं भाजपा, राजद जदयू और महागठबंधन की सरकार पर। इसी कड़ी में आज भाजपा बेगूसराय के नगर निगम, नगर पंचायत और नगर परिषद मुख्यालय में आरक्षण बचाओ – चुनाव कराओ के मुद्दे पर एक दिवसीय धरना दे रही है।

Midlle News Content

इस दौरान भाजपा नेताओं ने महागठबंधन की सरकार पर उल्टे काम करने का आरोप लगाया और कहा कि जब से महागठबंधन की सरकार बनी है सरकार के द्वारा उल्टे सीधे काम किए जा रहे हैं। बिना सोच विचार किए नीतीश तेजस्वी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए नगर निकाय चुनाव की घोषणा कर दी जिसे बाद में कोर्ट ने स्थगित कर दिया। हालत ये है कि करीब 5000 से भी अधिक पिछड़ी और अति पिछड़ी जाति के उम्मीदवार आज आक्रोश में हैं और रोष प्रकट कर रहे हैं। भाजपा ने सरकार से जल्द ही नगर निकाय चुनाव करवाने की मांग की है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

 

- Sponsored -

- Sponsored -