बेगूसराय में बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों मचा कोहराम

0

डीएनबी भारत डेस्क

एंकर बेगूसराय में रफ्तार का कहर लगातार जारी है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार बाइक सवार युवक एक महिला को कुचल दिया। जिससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। घटना डंडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बांक बिशनपुर गांव स्थित कब्रिस्तान के निकट की है। लगभग 52 वर्षीय मृतिका रतन देवी डंडारी थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव के वार्ड संख्या 5 निवासी विद्यानंद रजक के पत्नि थे।

Midlle News Content

परिजनों ने बताया कि पड़ोसी से मिलकर सोमवार की रात अपने घर सोने के लिए जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक ने मृतिका को जबरदस्त ठोकर मार दिया। जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलते ही डंडारी थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। और इस घटना में घायल बाइक सवार को इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस बाइक को जप्त करते हुए थाने भेज दिया और आगे की जांच में जुट गई है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored -

- Sponsored -