बिजली की आंखमिचौनी से लोग परेशान, सरकारी फरमान भी बेअसर

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड में बिजली की आंखमिचौनी का खेल जारी है। भीषण गर्मी में बिजली कटने से लोग परेशान हैं। लोग रतजग्गा करने के लिए विवश हैं। वहीं विभाग के पदाधिकारी कुम्भकर्णी निद्रा में सोए हैं। बढ़ते हिट वेभ को लेकर सरकार ने नियमित रूप से बिजली आपूर्ति करने का निर्देश दिया है। परन्तु सरकार का यह निर्देश बेअसर है।

Midlle News Content

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के दर्जनों बिद्युत उवभोक्ताओं ने बिद्युत विभाग के अधिकारियों पर जान बूझकर अनियमित रूप से बिजली आपूर्ति करने का आरोप लगाया है।इन उपभोक्ताओं का कहना है कि खोदावंदपुर पावर सब स्टेशन द्वारा सुचारूरूप रूप से बिजली सप्लाई नहीं की जाती। रात्रि के समय बिजली कट जाने से जहां बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है वहीं महिलाओं का खाना बनाना भी मुश्किल हो जाता है।

भीषण गर्मी में लोगों की नींद हराम हो जाती है। इन लोगों ने सरकार के निर्देशानुसार नियमित रूप से बिजली आपूर्ति किए जाने की मांग विभागीय अधिकारियों से की है। इन उपभोक्ताओं ने नियमित रूप से बिजली आपूर्ति की मांगे पूरी नहीं होने पर जन आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -