शिक्षा एवं खेल सहित सभी क्षेत्रों में हमारे बच्चे आगे बढ़ते रहेंगें – मुख्य पार्षद बीहट

तायक्वोंडो खेल में भी है बच्चों की अनन्त भविष्य

डीएनबी भारत डेस्क

शिक्षा एवं खेल सहित सभी क्षेत्रों में हमारे बच्चे आगे बढ़ते रहेंगें। तायक्वोंडो खेल में भी है बच्चों के अनन्त भविष्य। इस क्षेत्र में भी बच्चे अपना भविष्य बनाएं। यह खेल के साथ साथ सुरक्षा की दृष्टि से भी अहम है।

उक्त बातें बिहार दिवस के अवसर पर बुधवार को बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय परिसर स्थित नीरज स्मृति सभागार में आयोजित तायक्वोंडो खेल एवं खिलाड़ी सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी ने व्यक्त किया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व एमएलसी भुमीपाल राय ने कहा कि बढ़ते हुए बिहार में बिहार दिवस के अवसर पर युवा पीढ़ी आगे बढ़ते रहें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खेल और खिलाड़ी के सम्मान में चार चांद लगाते हुए नेशनल अवार्ड से सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों को सीधे नौकरी देने का काम शुरू किया है। बिहार एक पहला राज्य है जहां इस तरह से सभी खिलाड़ियों को सीधे नौकरी देने का काम कर रही है।

Midlle News Content

वहीं थानाध्यक्ष बरौनी रजनीश कुमार ने कहा कि ज़िंदगी हमें कुछ नहीं देती है हम प्रयास करते करते एक मुकाम हासिल कर लेते हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रखण्ड जदयू अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने खेल के क्षेत्र में अपना जलवा बिखेरा। वहीं मुख्य अतिथि एवं सभी आगत अतिथियों द्वारा बच्चों को प्रशस्ति पत्र, ट्रेक सूट , डायरी – कलम भेंटकर सम्मानित किया तथा उन्हें अच्छे खिलाडियों का तमगा देकर अलंकृत किया।

वहीं इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय पिपरा देवस योगेन्द्र सहनी, मध्य विद्यालय हाजीपुर अशोक दास, वार्ड पार्षद अशोक सिंह, तायक्वोंडो खेल प्रशिक्षक शिव कुमार पंडित, पूर्व सरपंच सुरेन्द्र सिंह, रविन्द्र कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए तायक्वोंडो खेल प्रशिक्षक शिव कुमार पंडित ने बताया कि तायक्वोंडो खेल के दौरान बच्चों ने ग्रुपिंग पंच, पंच कीक, टाली ब्रेक, सेलडिफरेंस छपली, फ्लाइंग कीक, हेड ईलेंनस, सभी ग्रुपिंग स्टंट, लड़की का ही लड़की सेल्फ डिफेंस, लड़का एवं लड़की का फाईट, रिंग वोल्ट, बाईक स्टंट जैसी तायक्वोंडो खेल का प्रदर्शन किया।इस खेल को सांसद खेल महोत्सव 2023 कार्यक्रम में किया था। जिसमें खिलाड़ियों को मेडल भेंट कर सम्मानित किया गया है। मौके पर श्याम, कमल देव, मनीष, वैष्णवी, इशा भारती, रानी, रितिक, रेशमी सहित अन्य खिलाड़ी सम्मानित किए गए हैं।

बेगूसराय बिहट से धर्मवीर कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored -

- Sponsored -