बिहार स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2022 “तरंग प्रतियोगिता के सफल आयोजन को डीएम बेगूसराय की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों को बिहार स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2022 "तरंग" प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आपसी समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियां पूर्ण करने का डीएम बेगूसराय ने दिया निर्देश।

0

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों को बिहार स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2022 “तरंग” प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आपसी समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियां पूर्ण करने का डीएम बेगूसराय ने दिया निर्देश।

डीएनबी भारत डेस्क

जिलाधिकारी बेगूसराय रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आगामी बिहार स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2022 “तरंग प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु कारगिल विजय सभा भवन में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी बेगूसराय ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों को बिहार स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2022 “तरंग” प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आपसी समन्वय स्थापित करते हुए ससमय सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया।

इस क्रम में उन्होंने आयोजन के सफलतापूर्वक निष्पादन हेतु सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपनी अध्यक्षता में प्रखंड आयोजन समिति का गठन करने का निर्देश देने के साथ- साथ प्रतियोगिता में अधिकाधिक छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने तरंग प्रतियोगिता के आयोजन हेतु समुचित चिकित्सा व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं प्रतिभागियों को दिए जाने वाले प्रमाणपत्र एवं मेडल आदि की तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

Midlle News Content

इसी कड़ी में उन्होंने बताया कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिले में दिनांक 22-29 नवंबर, 2022 तक बिहार स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2022 “तरंग प्रतियोगिता का आयोजन निर्धारित किया गया है, जिसमें प्रखंड स्तर पर चिन्हित विद्यालयों में जिले के सभी विद्यालयों से छात्र-छात्राएं अपनी पात्रता अनुरूप भाग ले सकेंगे। इसी क्रम में उन्होंने यह भी बताया कि अंडर-12, 14 एवं 17 आयु वर्ग में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है जबकि कबड्डी, खो-खो एवं फुटबाल में अंडर-17 आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे।

सात दिवसीय इस के आयोजन हेतु तिथि का निर्धारण कर लिया गया है जिसके तहत दिनांक 22 नवंबर, 2022 को मंसूरचक, भगवानपुर एवं बछवाड़ा के लिए क्रमशः परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, दशरथपुर, प्रखंड कार्यालय मैदान, भगवानपुर तथा उच्च विद्यालय, नारेपुर बछवाड़ा में, दिनांक 23 नवंबर, 2022 को तेघड़ा, बरौनी एवं वीरपुर प्रखंड हेतु क्रमश: प्रखंड कार्यालय मैदान, तेघड़ा, आरकेसी उच्च विद्यालय, चमड़िया, बरौनी एवं उच्च विद्यालय, पर्रा में, दिनांक 24 नवंबर, 2022 को चेरियबरियारपुर, खोदावंदपुर एवं छौड़ाही हेतु क्रमशः राजेश्वरी +2 उच्च विद्यालय, चेरियाबरियारपुर, दुर्गा उच्च विद्यालय, मेघौल एवं सोनेसतन इंटर महाविद्यालय, छौड़ाही में, दिनांक 25 नवंबर, 2022 को गढ़पुरा, नावकोठी एवं बखरी हेतु क्रमशः उच्च विद्यालय, गढ़पुरा, उच्च विद्यालय, नावकोठी एवं उच्च विद्यालय, शकरपुरा, बखरी में 25 नवंबर, 2022 को बेगूसराय एवं मटिहानी हेतु गांधी स्टेडियम, बेगूसराय एवं उच्च विद्यालय, मटिहानी में, 28 नवंबर, 2022 को शाम्हो अकहा कुरहा हेतु कल्याण सिंह उच्च विद्यालय, शाम्हो, 29 नवंबर, 2022 को बलिया, डंडारी एवं साहेबपुरकमाल हेतु क्रमशः प्रखंड मैदान, बलिया, मध्य विद्यालय, कटरमाला तथा जौहरी लाल +2 उच्च विद्यालय, साहेबपुरकमाल में बिहार स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2022 “तरंग प्रतियोगिता का आयोजन होना है।

जिलाधिकारी ने जिले के सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि बिहार स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2022 “तरंग” प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लें। इसी कड़ी में उन्होंने अभिभावकों से भी अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को “तरंग प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए प्रेरित करें। बिहार स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2022 “तरंग प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक स्कूली छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता के निर्धारित मानक एवं निबंधन आदि के संबंध में विशेष जानकारी हेतु अपने-अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर रामानुज प्रसाद सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी अनीश कुमार, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा निशांत कुमार, डीपीओ (सर्वशिक्षा) मो जमाल मुस्तफा, निरीक्षक मद्य निषेध प्राणेश कुमार, एनसीसी प्रभारी राजेश रंजन, शारीरिक शिक्षक-सह- जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, शारीरिक शिक्षक अरविंद कुमार, शारीरिक शिक्षक गौरव भारद्वाज, शारीरिक शिक्षक गौरव आनंद एवं शारीरिक शिक्षक कन्हैया कुमार सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा पादधिकारी, थानाध्यक्ष आदि मौजूद थे।

- Sponsored -

- Sponsored -