बिहार सरकार ने बेगूसराय में 99 एकड़ भूमि पर जैविक खेती करने का लिया निर्णय, जैव उत्पादक किसानों का प्रशिक्षण सम्पन्न

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र के तीन पंचायत मेघौल, फ़फौत और सागी का चयन बिहार सरकार ने जैविक कॉरिडोर योजना के तहत जैविक खेती के लिए किया है।

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र के तीन पंचायत मेघौल, फ़फौत और सागी का चयन बिहार सरकार ने जैविक कॉरिडोर योजना के तहत जैविक खेती के लिए किया है।

डीएनबी भारत डेस्क 
बिहार सरकार ने बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में 99 एकड़ भूमि में जैविक खेती करने का निर्णय लिया है। प्रखंड के तीन पंचायत मेघौल, फ़फौत और सागी का चयन जैविक कॉरिडोर योजना के तहत किया गया है। इस योजना के तहत 100 एकड़ भूमि में जैविक खेती करने का प्रावधान है।

जिसमें एक एकड़ भूमि अनुसूचित जाति/ जनजाति कोटि के किसान के लिए आरक्षित है। प्रखंड में अनुसूचित जनजाति कोटे के किसान अनुपलब्ध हैं। इसलिए मात्र 99 एकड़ में जैविक खेती होना है। इस योजना के अंतर्गत प्रखंड में 119 किसानों का चयन किया गया है। जो इसके लिए इच्छा जाहिर किए थे।

Midlle News Content

जैविक कॉरिडोर योजना के तहद चयनित सभी किसानों के बैंक खाते में 18500 रुपये का सहायता राशि भेजा गया है। तथा 55 की राशि का जैविक खाद अधिकृत एजेंसी द्वारा चयनित किसानों को उनके पंचायत में ही उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस बात की जानकारी प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में आयोजित कृषक शिविर में जैविक कॉरिडोर के संयोजक विजय कुमार द्वारा दिया गया।

कृषक प्रशिक्षण में मौजूद अनुमंडल कृषि पदाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि खोदावंदपुर प्रखण्ड में मां दुर्गा पंचायत प्राथिमिक जैविक खेती उत्पादक सहकारी समिति मेघौल, फ़फौत, सागी को जैविक खेती के लिए नामित किया गया है। आंतरिक निरीक्षक विजेंद्र कुमार ने किसानों को जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों को जागरूक करने पर बल दिया।

आईसीएस प्रबंधक मिथलेश कुमार ने जैविक उत्पाद को स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद एवं लाभकारी मूल्य दिलाने वाला फसल बताया। मौके पर कृषि समन्वयक शालिग्राम सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, कॉरिडोर योजना के अध्यक्ष दिनेश कुमार, कृषक सलाहकार रघुनंदन महतो, रंजन कुमार, अश्वनी कुमार, किसान राम किशोर सिंह, दलीप सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored -

- Sponsored -