बिहार मेन्स कबड्डी लीग हेतु बीहट में ट्रायल, सात जिलों के 36 खिलाड़ियों का हुआ चयन

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बीहट में रविवार को महात्मा गांधी +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीहट के मैदान में बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के बैनर तले एक दिवसीय कबड्डी का ट्रायल रखा गया। जो आगामी बिहार मेन्स कबड्डी लीग में भाग लेगी।

Midlle News Content

मिली जानकारी अनुसार चयनित खिलाड़ी में बंटी कुमार, सौरभ, विक्की ,कृष, रौशन, राकेश, हर्षराज, राहुल, अमरजीत कुमार, आयुष कुमार, सुमीत कुमार, अविनाश कुमार, सन्नी कुमार, शशिकांत कुमार, अमलेश कुमार, रुपेश कुमार,उदयकांत, हर्षराज, मोहित कुमार, मृणाल राज, रवि साकेत, अंकित, मो अली राज, अंजेश कुमार,अंशू कुमार, अभिमन्यु कुमार, विकास कुमार, अमन रंजन, राजा कुमार, अच्युतानंद, हर्ष प्रिया, निलेश कुमार , सत्यनारायण स्पनील, भानू कुमार, अंकेश कुमार, अंशू कुमार शामिल हैं।

बिहार मेन्स कबड्डी लीग के लिए बेगूसराय जोन के सात जिलों के कबड्डी खिलाड़ी का ट्रायल था। बेगूसराय जोन में बेगूसराय, खगड़िया, समस्तीपुर, लक्खीसराय, मुंगेर, भागलपुर,बांका के करीब एक सौ से अधिक खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया। बेहतर खेल के आधार पर 36 खिलाड़ियों का चयन किया गया। उक्त आशय की जानकारी बेगूसराय जोन प्रभारी श्यामनंदन सिंह पन्नालाल ने दी।

इस अवसर पर बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष सुनील कुमार, जिला सचिव सरोज कुमार, कोषाध्यक्ष पवन कुमार, अरमान राज खगड़िया, आदित्य कुमार अंबर, नंदन कुमार, पुलकित, अमरेश कुमार, चन्द्रप्रकाश सिंह उर्फ लाल बाबू, कुंदन कुमार , विपिन राज, अशोक कुमार पासवान सहित अन्य मौजूद थे।

 

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -