बिहार में लालू कांग्रेस के राज में बिहार में नक्सलवाद, आतंकवाद सिर चढ़कर बोल रहा था, अब हम सब लालटेन युग में नहीं जाना चाहते हैं – योगी आदित्यनाथ

राम भक्तों और राम द्रोहियों के बीच चुनाव हो रहा है, जो राम भक्त है वो आत्मनिर्भर व विकसित भारत की संकल्पना के लिए कार्य कर रहे हैं – योगी आदित्यनाथ

 

डीएनबी भारत डेस्क

भाजपा एनडीए मोदी के नेतृत्व में नये भारत का दर्शन करा रही हैं।जो नये भारत का नया बिहार बनना चाहिए। नये भारत का नया बिहार बनाने की दिशा में केन्द्र की एनडीए व मोदी जी के द्वारा लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। उक्त बातें चौथे चरण के चुनाव प्रचार थमने से पहले शनिवार को बरौनी फर्टिलाइजर खेल मैदान में एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह के समर्थन में आयोजित सभा को उत्तर प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा। उन्होंने कहा आज मोदी जी के नेतृत्व में मजबूत सरकार हैं। केन्द्र सरकार ने सुरक्षा, आस्था विकास, गरीब कल्याणकारी योजनाएं का लाभ दिया है।

उन्होंने स्थानीय सांसद सह एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह के द्वारा बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में हुए चहुंमुखी विकास को गिनाते हुए कहा कि गिरिराज सिंह के मेहनत की बदौलत बीस वर्षों से बंद पड़ा बरौनी खाद कारखाना को फिर से चालू करवाया, बरौनी रिफाइनरी का विस्तारीकरण, रेलवे पुल, स्टेशन का विकास, फोरलेन सड़क निर्माण,हर घर नल जल योजना, गरीब कल्याणकारी योजनाएं को धरातल पर उतारा जा रहा है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने धर्म और संस्कृति की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा पांच सौ वर्षों बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम लला फिर से विराजमान हैं।

मां जानकी के मायके के नाते सर्वाधिक खुशी आप लोगों को हुई है। उन्होंने कहा कांग्रेस राजद की जब सरकार थी तब आतंकी घटनाएं घटित होती थी और जब आतंकवाद पर कारवाई करने की बात होती थी तब ये लोग कहते थे आतंकवाद सीमा पार से आए हैं। आगे उन्होंने कहा आज सीमा पार से आतंकवाद नहीं आ रहा है।आज तो कोई जोर से पटाखा भी फट जाए तो पाकिस्तान सबसे पहले सफाई देता है कि मेरा हाथ नहीं है। उन्होंने आह्वान किया जब मजबूत सरकार होती है तो ऐसे ही दुश्मन अपनी औकात में रहते हैं।जब मजबूर सरकार होती है तो आतंकवाद सिर चढ़कर बोलता है।

Midlle News Content

उन्होंने कहा अयोध्या में प्रभु श्रीराम लला विराजमान हो गए हैं, काशी में काशी विश्वनाथ धाम का दर्शन नए स्वरूप में दिखाई पड़ रहा है। जदयू भाजपा की सरकार ने बिहार के अंदर बाढ़ के स्थायी समाधान हेतू काम किया गया है। भाजपा अपने सहयोगी दल के साथ मिलकर मोदी जी के विकसित भारत का आधार तैयार किया है। विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए एक बार फिर से मोदी की सरकार को देश की कमान सौंपने की आवश्यकता है। यूपी में 80 में से 80 सीट पर कमल खिलेगा। उन्होंने कहा अबकी बार चार सौ पार। अभी राम भक्तों और राम द्रोहियों के बीच चुनाव हो रहा है,जो राम भक्त है वो आत्मनिर्भर व विकसित भारत की संकल्पना के लिए कार्य कर रहे हैं।सबका साथ सबका विश्वास के लिए कार्य कर रहे हैं।

बिहार में लालू कांग्रेस के राज में बिहार में नक्सलवाद, आतंकवाद सिर चढ़कर बोल रहा था।अब हम सब लालटेन युग में नहीं जाना चाहते हैं। भारत विश्व गुरु बनने की राह पर चल चुका है। डिजिटल युग में प्रवेश हो चुका है।देश को बचाने के लिए आगे आए। उन्होंने कहा राजद कांग्रेस धार्मिक आधार पर आरक्षण की बात कर रहा है। हिन्दुस्तान में धार्मिक आधार पर आरक्षण नहीं हो सकता है।जब मुसलमान को आरक्षण देंगे तो ओबीसी को क्या मिलेगा।इस साज़िश को सफल नहीं होने देना है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस कह रही है कि जब कांग्रेस सत्ता में आयेगी तो अल्पसंख्यकों को रुचि के अनुसार लोगों को खाना खाने की आजादी देगी। संविधान को कतई धार्मिक आधार पर बटने नहीं दिया जाएगा।सभा की अध्यक्षता एनडीए गठबंधन के संयोजक सह जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय ने किया।मंच संचालन पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार ने किया।

एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने सिद्धपीठ बड़की दुर्गा माता मंदिर बीहट की प्रतिमा यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंटकर स्वागत किया।सभा को बिहार सरकार के मंत्री हरी सहनी, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, नगर विधायक कुंदन कुमार, मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह, नप बीहट के मुख्य पार्षद बबीता देवी,  भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा, हम जिलाध्यक्ष पियूष कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, पूर्व विधायक तेघड़ा ललन कुंवर, पूर्व विधायक बेगूसराय श्रीकृष्ण सिंह, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, संजय कुमार, राजकिशोर सिंह, महिला नेत्री प्रेमलता देवी, रीना चौधरी, वन्दना कुमारी, आभा सिंह, पूर्व मेयर संजय कुमार सिंह,

पूर्व मुख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह, मुखिया अमरजीत राय, मृत्युंजय कुमार वीरेश, प्रेम पासवान सहित अन्य एनडीए गठबंधन के पदाधिकारियों ने संबोधित किया किया। वहीं यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के उर्वरक नगर बरौनी परिसर में हेलीकॉप्टर से उतरते ही सांसद प्रत्याशी गिरिराज सिंह सहित सभी एनडीए गठबंधन के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें मंच तक लाया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर, जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह, सहित अन्य मौजूद थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -