बिहार में बढ़ते अपराध एवं बेरोजगारी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा एक दिवसीय सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन

बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बिहार सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के भी नारे लगे

0

बिहार में बढ़ते अपराध एवं बेरोजगारी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा एक दिवसीय सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार में बढ़ते अपराध एवं बेरोजगारी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा एक दिवसीय समाहरणालय के दक्षिणी गेट पर महागठबंधन सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। दौरान बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बिहार सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के भी नारे लगाएं। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार ने कहा कि बिहार में लगातार अपराधिक घटना घट रही है। इस पर सरकार चुपचाप बैठी हुई है। और अपराध का ग्राफ दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है।

Midlle News Content

जैसे लग रहा है कि जंगलराज एवं गुंडाराज बिहार में कायम हो गया है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन की जब से सरकार बनी है। तब से बेरोजगारी दिन पर दिन और बढ़ता ही चला गया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो उस समय उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने युवाओं को कहा था कि 10 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी। वह वादे उप मुख्यमंत्री का अभी कहां चला गया है यह कुछ समझ में नहीं आ रहा है। लेकिन आज युवा बेरोजगार होकर सड़कों पर भटक रही है। अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए जब सरकार से डिमांड करते हैं तो सरकार के द्वारा युवाओं लाठियां बरसाई जाती है।उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि गूंगी बहरी की सरकार बिहार में बनी है।

 

   जब से ही सरकार महागठबंधन की बनी है। तब से अपराधी का मनोबल चरम सीमा पर हो गया है और खासकर युवाओं बेरोजगार होकर सड़कों पर भटक रही है। उन्होंने कहा कि अगर समय युवाओं को नौकरी दी जाए। और बिहार में अपराध पर लगाम लगावे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने को विवश होंगे।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored -

- Sponsored -