बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर भाकपा का प्रखंड कार्यालय पर धरना

तेघड़ा विधायक के नेतृत्व में बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय पर दिया गया धरना

तेघड़ा विधायक के नेतृत्व में बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय पर दिया गया धरना

डीएनबी भारत डेस्क 

राज्यव्यापी आह्वान पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बरौनी अंचल परिषद के द्वारा बरौनी प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर धरना कार्यक्रम आयोजित कर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया। धरना के माध्यम से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की गई।धरना में जनहित के अन्य कई स्थानीय मुद्दे भी शामिल था। धरना की अध्यक्षता भाकपा अंचल मंत्री अरविंद सिंह ने किया।

धरना को संबोधित करते हुए स्थानीय तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार बिहार को जानबूझकर विशेष राज्य का दर्जा नहीं देना चाहती है। बिहार को आर्थिक रूप से कमजोर रखने के उद्देश्य से केंद्र सरकार बिहार के साथ भेदभाव करती है। उन्होंने कहा बिहार इस बार लोकसभा में करवट बदलने वाला है। बिहार में गरीबी खत्म करने और इसे विकसित राज्य बनाने के लिए विशेष राज्य का दर्ज़ा जरूरी है।

Midlle News Content

तेघड़ा विधायक ने कहा केंद्र सरकार ने कमरतोड़ महंगाई बढ़ा कर गरीबों की आय को कम कर दिया। देश के चुनिंदा अमीरों की आय दिन दुगुना,रात चौगुना बढ़ रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र के कल कारखाना, बैंक बीमा निजी कंपनी को बेचा जा रहा है इसलिए इस बार लोकसभा के चुनाव में एनडीए गठबंधन को जनता बुरी तरह पराजित करने का मन बना चुका है।

स्थानीय सवालों को रखते हुए एटक जिला सचिव प्रह्लाद सिंह, वरिष्ठ भाकपा नेता दिलेर अफगन, भाकपा अंचल मंत्री अरविंद सिंह आदि ने कहा की अंचल कार्यालय में दाखिल-खारिज के मामले में भयानक रूप से धांधली किया जा रहा है। इसको तुरंत दुरुस्त किया जाए नहीं तो जनता जनआंदोलन को मजबूर हो जाएगी। धरना के माध्यम से भूमिहीन लोगों को छह डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने एवं उसमें आवास योजना का लाभ देने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में कैंप लगाकर योजना के लिए आवेदन करने तथा शिकायतों पर निपटारा करने समेत अन्य मांग उठाया गया।

इस कार्यक्रम को पूर्व मुखिया संजीव सिंह, नूर आलम खान, अशोक पासवान, नवीन सिंह, वकील रजक, एआईएसएफ़ नेता राकेश कुमार आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अशोक रजक, अनिल चौधरी, रामसुंदर सिंह, मो खुर्शीद आलम,  तनवीर आलम, श्याम बाबू चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार

- Sponsored -

- Sponsored -