नीतीश ने झारखंड चुनाव को लेकर की बैठक, एनडीए के साथ रहेंगे या …

क्या जदयू और सरयू राय मिलकर लड़ेगे झारखंड विधानसभा चुनाव, झारखंड में बीजेपी का होगा खेल खराब..

सरयू राय ने भी झारखंड चुनाव को लेकर सीएम नीतीश से की थी मुलाकात..

डीएनबी भारत डेस्क 

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास पर आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के बड़े नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। जिसमें झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा किया गया। बैठक में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, विजय चौधरी, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार सहित पार्टी के लगभग सभी दिग्गज नेता मौजूद थे।

Midlle News Content

राजनितिक विश्लेषक के मुताबिक झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती और झारखंड में पार्टी को मजबूत करने की दिशा में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित पार्टी के सभी कद्दावर नेता लगातार लगे हुए हैं। वहीं जदयू झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर किस दल के साथ गठबंधन करेगी यह निर्णय फिलहाल नहीं लिया गया है।

जदयू ने झारखंड विधानसभा सीटों को शॉर्टलिस्ट किया है जिसपर चुनाव लड़ने की बात की जा रही है। बताया जा रहा है कि जदयू एनडीए के साथ ही झारखंड चुनाव लड़ेगी जिसको लेकर सीट सेयरिंग पर भी लगभग बात हो चुकी है।

बताते चलें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित जदयू के सभी दिग्गज नेता झारखंड में पार्टी विस्तार को लेकर लगातार मंथन कर रहे हैं और स्थानीय नेताओं से बातचीत भी कर रहे हैं। इसी को लेकर हाल के दिनों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं झारखंड के दिग्गज नेता सरयू राय के बीच हुई मुलाकात ने झारखंड राजनिति का तापमान बढ़ा दिया है। राजनीतिक गलियारे से यह बात भी सामने आ रही है कि हो सकता है जदयू और सरयू राय मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -