बढ़ी गर्मी की चुभन,पर्यटक स्थलों पर भी पसरा सन्नाटा

पर्यटको की कमी के कारण यहां के व्यवसाय पर बुरा असर पड़ा है। पंच पहाड़ियों से घिरा राजगीर में इन दिनों देसी विदेशी पर्यटक काफी कम आ रहे हैं। 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिला में हीट बेब का प्रकोप जारी है। नालंदा जिला का पर्यटन स्थल राजगीर कभी पर्यटको से गुलजार हुआ करता था लेकिन इन दिनों विभिन्न पर्यटन स्थलों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

Midlle News Content

राजगीर का गर्म कुंड, ज़ू सफारी , नेचर सफारी रोप वे, सोनभंडार में इन दिनों पर्यटको की काफी कमी देखी जा रही है। पर्यटको की कमी के कारण यहां के व्यवसाय पर बुरा असर पड़ा है। पंच पहाड़ियों से घिरा राजगीर में इन दिनों देसी विदेशी पर्यटक काफी कम आ रहे हैं। यहाँ के होटल व्यवसाय से लेकर छोटे बड़े दुकानदार काफी मायूस है।

भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के कारण पर्यटन स्थल राजगीर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। सूर्य की तपिश के कारण लोगों का जीना मुहाल हो चुका है लोग घरों से बाहर निकलना नहीं चाह रहे हैं ऐसे में सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहता है राजगीर के तमाम पर्यटन स्थलों पर सन्नाटा है और अमूमन पर्यटकों से गुलजार रहने वाला इन स्थलों पर इक्का-दुक्का लोग ही नजर आ रहे हैं।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored -

- Sponsored -