भटकती रही महिला संत को बरौनी थाना पुलिस ने मिलाया स्वजनों से, मानसिक रुप से बीमार व बोलने में भी असमर्थ थी महिला

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बरौनी- रजनीश कुमार पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष बरौनी ने गुरुवार को महर्षि मेंही दास के एक भटकते हुए महिला संतों को उसके स्वजनों से मिलाकर एक परोपकार और पुण्य का भागीदार बने। उन्होंने तीलरथ स्टेशन के समीप दुर्गा मंदिर के पास एक मानसिक रूप से कमजोर अनजान महिला के होने की सुचना स्थानीय ग्रामीणों से पाते ही पुलिस पदाधिकारी को भेजकर उक्त महिला को बरौनी थाना लाया। जहां से उसके स्वजनों के खोजबीन करने में जूट गया।

Midlle News Content

खोजबीन में जानकारी मिली कि वह महिला झारखंड प्रदेश के भंडारीडीह की है। जिसपर उसके नाम-पता तथा तस्वीर का पहचान स्थानीय थाना के माध्यम से कराकर परिजनों को सुचित किया। सूचना पाते ही मानसिक रूप से कमजोर महिला के पति झारखंड प्रदेश के भंडारीडीह ,माल निवासी रामनाथ भगत के पुत्र मदन कुमार भगत गुरुवार को बरौनी थाना पहूंच उक्त महिला को अपनी 53 वर्षीय पत्नी कंचन कुमारी के रूप में किया। पहचान के पश्चात कागज़ी प्रकिया पूरी कर कंचन कुमारी को उसके पति मदन कुमार भगत को बरौनी थाना पुलिस ने सौंप दिया।

वहीं इस संबंध में कंचन कुमारी के पति झारखंड निवासी मदन कुमार भगत ने बताया कि वह संत महर्षि मेंही दास का भक्त है। कुप्पा घाट भागलपुर जानें के दौरान बेगूसराय जिले में तीलरथ रेलवे स्टेशन के समीप ही उतर गई होगी। उसे आसपास में भटकते देख स्थानीय लोगों ने बरौनी थाना पुलिस को इसकी जानकारी दिया। वह 19 मार्च को करीब चार-पांच बजे घर से बिना बताए ही निकल गई थी।

वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बरौनी रजनीश कुमार ने बताया कि बेगूसराय जिले के बरौनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत तीलरथ स्टेशन के समीप स्थित दुर्गा मंदिर के आसपास मानसिक रूप से कमजोर और बोलने में अक्षम एक महिला के होने की सुचना मिली थी। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को महिला सुरक्षाकर्मियों की देखभाल में रखा गया । 53 वर्षीय महिला कंचन कुमारी के पति झारखंड निवासी मदन कुमार भगत के आने पर उसे सौंप दिया गया है।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -