बेगूसराय में जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली,सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

घायल चाचा रिटायर फौजी की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के खरहट निवासी स्व.जागो साह के पुत्र महेश्वर प्रसाद साह के रुप में की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में एक बार फिर रिश्ता शर्मसार हुआ है जहां जमीनी विवाद में भाई भतीजे ने एक रिटायर फौजी को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली लगने से घायल रिटायर फौजी को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां इलाजरात है। घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा के समीप की है।

घायल रिटायर फौजी की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के खरहट निवासी स्व.जागो साह के पुत्र महेश्वर प्रसाद साह के रुप में की गई है। फाइल रिटायर फौजी महेश्वर प्रसाद साह ने बताया की 20 साल से मेरा जमीन वहां पर पड़ा हुआ है। उसी जमीन को बेचने के लिए आज ग्राहक जमीन दिखाने के लिए। तभी अचानक चार-पांच की संख्या में भाई भतीजे आया और 20 लाख रंगदारी मांगने लगा। इस दौरान उन्होंने कहने लगा कि जब तक 20 लाख रुपया नहीं दोगे तब तक यह जमीन नहीं बचने देंगे। तभी मेरे द्वारा इसका विरोध किया तो इसी से नाराज होकर ताबड़तोड़ गोली चला दे।

Midlle News Content

वही ताबड़तोड़ गोलीबारी में एक गोली रिटायर फौजी महेश्वर प्रसाद शाह को हाथ में लग गई। गोली चलाते हैं उसे जगह भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गया। वही घायल अवस्था में रिटायर फौजी को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल लाया जहां इलाजरात है।उन्होंने यह भी बताया कि हम पूरे परिवार के गोरकी हरिद्वार में घर बनाकर रहते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि इस जमीन के खातिर मेरी पत्नी को भी हत्या कर दी थी।

घायल फौजी ने बताया कि कुरहा बाजार में उनकी पुश्तैनी भूमि है, जिसे वे बेचना चाहते है।उन्होंने यह भी बताया कि आरोपित भाई छोटा शंभू साह, पुत्र सनातन कुमार, सोनू, गुलशन, रेखा देवी के द्वारा मेरी पत्नी तेतरी देवी की हत्या पूर्व में लाठी डंडे से पीट कर की गई थी। उन्होंने बताया कि 1.5 बीघा भूमि का विवाद है। फिलहाल इस घटना के बाद साहेवपुर कमाल थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -