भाकपा कार्यकर्ता सह बॉलीबॉल खिलाड़ी का लम्बी बीमारी के बाद निधन, नगर परिषद बीहट में छाया मातम्

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बरौनी अंचल भाकपा बीहट तीन शाखा के सक्रिय भाकपा कार्यकर्ता सह पूर्व बाॅलीबाल खिलाड़ी नप बीहट वार्ड संख्या 24 मथुरापुर टोला निवासी 52 वर्षीय मंतोष कुमार झा का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार की शाम ईलाज के दौरान निधन हो गया। निधन की सूचना पाते ही बरौनी अंचल भाकपा कार्यकर्ताओं तथा समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी के आशा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। उनका पार्थिव शरीर पैतृक आवास पर आने के बाद अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Midlle News Content

मृतक की पत्नी आशा फैसिलिटेटर नीलम झा का रो रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना पाते ही आशा कर्मियों की भीड़ उमड़ पड़ी।शनिवार  की शाम भाकपा बरौनी अंचल,बीहट तीन शाखा के द्वारा उसके पार्थिव शरीर पर सीपीआई पार्टी का झंडा ओढ़ाकर व माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी गई।उनका पार्थिव शरीर शहीद स्मारक स्थल बीहट लाया गया।

जहां पर स्थानीय तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह, एटक महासचिव प्रहलाद सिंह, बरौनी भाकपा अंचल मंत्री अरविन्द सिंह, राम उदगार सिंह भूतनाथ, अशोक रजक, अशोक पासवान, मनोज कुमार सिंह, रंधीर कुमार, पंकज कुमार महतों, संजय सिंह, उमेश पासवान, धीरज कुमार, रंजीत झा, कमल वत्स, ईशु वत्स, धीरज कुमार, सहित अन्य ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।उनका दाह संस्कार मोक्षदायिनी सिमरिया गंगा नदी तट पर किया गया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -