भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

 

बेगूसराय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

बेगूसराय/मंत्री भुमि सुधार एवं राजस्व विभाग बिहार सरकार डा दिलीप जायसवाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद खगड़िया जिला जाने के दौरान पहली बार राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की धरती पर आगमन पर शहर ही जिला भर में उमंग और उत्साह था भाजपाइयों में। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ बेगूसराय जिले के सीमा राजेंद्र सेतू पर गर्मजोशी से स्वागत किया।

तथा अगुवाई करते हुए जीरोमाइल गोल्मबर आया। जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा दिलीप जायसवाल ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा निवेदित किया। मौके पर पूर्व डीएसपी सुनील कुमार, जिलाध्यक्ष बेगूसराय  राजीव कुमार वर्मा , पूर्व विधायक ललन कूंवर, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, राजकिशोर सिंह , मुकेश कुमार राय के नेतृत्व में भाजपाइयों ने उन्हें मैथिली पाग, चादर, पुष्पमाल्य से सम्मानित किया।

वहीं उन्हें बैंड बाजा बजा के धुन पर भी स्वागत किया गया।सम्मानित करने वालों में पूर्व मुख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह, केशव शांडिल्य, मृत्युंजय कुमार विरेश, कृष्णनंदन सिंह, नीरज कुमार झा, रौनक कुमार, राकेश पाण्डेय, यशश्वी आनन्द, अशोक कुमार, नवीन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -