भाजपा और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में अन्यया अधर्म हो रहा है, आने वाले विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बने तभी तमाम तरह की समस्या का समाधान होगा – अख्तरुल इस्लाम साहिन 

समस्तीपुर के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने समस्तीपुर सर्किट हाउस में बिहार की वर्तमान स्थिति पर कहा

डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर: राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और समस्तीपुर के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने समस्तीपुर सर्किट हाउस में बड़ा बयान देते हुए वर्तमान में बिहार की स्थिति की तुलना महाभारत काल से करते हुए कहा कि जिस तरह से हस्तिनापुर में अत्याचार चीर हरण आदि घटनाएं बढ़ गई थी इसके बाद भगवान श्री कृष्णा के द्वारा धर्म की स्थापना को लेकर के युधिष्ठिर को राजा बनाया गया ।

Midlle News Content

उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में अन्यया अधर्म हो रहा है, उसी तरह बिहार में भी आने वाले विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बने तभी तमाम तरह की समस्या का समाधान होगा। विधायक अख्तरुल इस्लाम इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने नीतीश कुमार को भीष्म पितामह, जीतन राम मांझी को द्रोणाचार्य, चिराग पासवान को कर्ण बता दिया।

उन्होंने कहा कि इन सभी को वह अपने मानते हैं। लेकिन जिस तरह से महाभारत की लड़ाई में अन्याय के खिलाफ अपनों से लड़ाई लड़ी गई। इस तरह विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता श्री कृष्ण के उपदेश को मानते हुए न्याय और विकास के साथ आएगी।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

 

- Sponsored -

- Sponsored -