भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार का फूंका पुतला 

 

कहा-मुख्यमंत्री दिमागी रूप से पागल हो गए हैं, उन्हें अविलंब राजनीति से सन्यास लेकर मानसिक चिकित्सक से अपना इलाज कराए।

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

समस्तीपुर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीतांजलि के नेतृत्व में पटेल मैदान गोलंबर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।पुतला दहन में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नीतीश कुमार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त किया।प्रदर्शन के दरम्यान भाजपाई नीतीश मुर्दाबाद, मुख्यमंत्री हाय हाय, मुख्यमंत्री शर्म से डूब मरो इत्यादि नारा लगा रहे थे।इस दरम्यान गुस्साए महिला कार्यकर्ताओं ने नीतीश के पुतले को सैंडल जूते से पिटाई भी किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने बताया की जिस प्रकार से लोकतंत्र के मंदिर विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा महिलाओं के खिलाफ अमर्यादित, असभ्य, घिर्णित एवं अनैतिक बयान दिया गया है, इससे बिहार समेत पूरे देश मे माताएं एवं बहने गुस्से से आग बबूला हो गयी है। इस प्रकार के बयान ने राजनीति को कलंकित किया है। मुख्यमंत्री को एक मिनट भी मुख्यमंत्री पद पर रहने का अधिकार नहीं है, उन्हें अविलंब मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीतांजलि ने कहा कि देश के करोड़ो महिलाओं के साथ मुख्यमंत्री ने भद्दा मजाक किया है, यह बेहद शर्मनाक हरकत है, लगता है कि मुख्यमंत्री दिमागी रूप से पागल हो गए हैं, उन्हें अविलंब राजनीति से सन्यास लेकर मानसिक चिकित्सक से अपना इलाज कराए।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -