बेगूसराय में भैंस को स्नान कराने के दौरान पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

घटना बरौनी थाना क्षेत्र पिपरा देवस की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में पानी भरे गड्ढे में दो युवक की डूबने से मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना बरौनी थाना क्षेत्र पिपरा देवस की है। मृतक दोनों युवक की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवस बाबा थान वार्ड 7 निवासी बलराम यादव का 12 वर्षीय पुत्र धर्मवीर कुमार। वही स्वर्गीय कपिल देव यादव का 20 वर्षीय पुत्र नंदन कुमार के रूप में हुई।

दोनों एक ही जगह के रहने वाला था ।बताया जा रहा है कि धर्मवीर कुमार पानी भरे गड्ढे में भैंस को स्नान कर रहा था। तभी धर्मवीर कुमार डूबने लगा। डूबता देख नंदन कुमार उसे बचाने के लिए गया। बचाने के दौरान ही नंदन और धर्मवीर कुमार दोनों डूब गया।

Midlle News Content

वहीं लोगों ने दोनों युवक को डूबता देख बचाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन गहरा पानी रहने के कारण दोनों युवक को बचा नहीं सका और डूबने से दोनों युवक की मौत हो गया। हालांकि काफी खोजबीन के बाद दोनों युवक का शव लोगों ने बरामद किया। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बरौनी थाना पुलिस को दी।

मौके पर बरौनी थाने के पुलिस पहुंचकर दोनों युवक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस घटना के संबंध में बरौली थाना अध्यक्ष ने बताया है कि पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो युवक की मौत हुई है।

फिलहाल पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक नंदन कुमार का 11 जुलाई को शादी हुआ था। वही मौत के बाद नई नवेली दुल्हन की रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -