भगवानपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के आयोजन की तैयारियां जोरों पर

भगवानपुर प्रखण्ड में बड़े ही धूमधाम से हरवर्ष मनाया जाता है श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेला।

भगवानपुर प्रखण्ड में बड़े ही धूमधाम से हरवर्ष मनाया जाता है श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेला।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में विगत कई वर्षों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी युद्ध स्तर पर बड़े ही उत्साह के साथ की जा रही है।

Midlle News Content

आकर्षक भव्य पंडाला निर्माण कार्य एवं राधे कृष्ण प्रतिमा के साथ विभिन्न प्रतिमा निर्माण को अलग अलग स्भवरूप देनें में कुशल कारीगर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वहीं कई जगहों पर आकर्षक झांकी का भी स्वरूप तैयार किया जा रहा है। मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभिन्न पूजा समिति सदस्य और स्थानीय प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की है।

वहीं इस संबंध में पूजा समिति के अध्यक्ष आदित्य कांत शर्मा, सदस्य प्रकाश साह ने कहा कृष्णाष्टमी महोत्सव के अवसर पर चार दिवसीय मेला का आयोजन किया जाता है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के मनोरंजन हेतु झुला, मीना बाजार, जादूगर, खिलौना, मौत का कुंआ, ब्रेकडांस, टोराटोरा, मिट्ठाई एवं नास्ते के स्वादिष्ट व्यंजन दुकान खोले जा रहे हैं।

इस कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियों में पूजा समिति सदस्य अमरजीत महतो,संजय यादव, बलबीर कुमार सहित भगवानपुर, बसही, दहिया के ग्रामीण भी मेला की सफलता हेतु लगे हुए हैं। मौके पर पूजा समिति के सचिव बलवीर कुमार, संजय कुमार राय, अमरजीत महतो, प्रकाश साह, संजीव कुमार, टिंकू, पिंकेश, सिंधेश्वर, जितेंद्र, सौरव आदि उपस्थित थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद 

- Sponsored -

- Sponsored -