भगवानपुर थानाक्षेत्र में डिप्रेशन का शिकार एक व्यक्ति ने कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय जिला के भगवानपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत दहिया गाछी की घटना।

बेगूसराय जिला के भगवानपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत दहिया गाछी आम बगीचा की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक व्यक्ति ने डिप्रेशन में आकर आम के बगीचे में जाकर गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया। वहीं आत्महत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दहिया गाछी स्थित आम बगीचे की है।

Midlle News Content

मृत व्यक्ति की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के मुसहरी वार्ड नंबर 6 के रहने वाले राजाराम सदा के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक के पत्नी भी 3 महीना पहले ही घर में ही गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया था। वहीं पत्नी की मौत के बाद मृतक राजाराम सदा काफी डिप्रेशन में चला गया था और लगातार वह परेशान रहता था।

अचानक राजा राम सदा आम के बगीचे में गया और गले में फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। उन्होंने बताया कि काफी खोजबीन के बाद की पता चला कि राजाराम सदा आम के बगीचे में फंदे से लटका हुआ है। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों के द्वारा भगवानपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई है।

मौके पर भगवानपुर थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक राजाराम सदा के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। फिलहाल मौत के बाद छोटे-छोटे बच्चों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद 

- Sponsored -

- Sponsored -