बेगूसराय में बेंखौफ अपराधियों ने एक किसान को गोली मारकर किया घायल, अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार 

 

घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के पाचंबा के समीप की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला जहां बेंखौफ अपराधियों ने सारे शाम एक किसान को गोली मारकर घायल कर दिया। वही गोली चलते ही मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।और अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया।

घायल अवस्था में किसान को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कारण जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के पाचंबा के समीप की है। घायल किस की पहचान पाचंबा गांव के रहने वाले स्वर्गीय रामचरित्र सिंह का पुत्र विमल सिंह के रूप में की गई है।

Midlle News Content

परिजनों ने बताया है कि विमल सिंह अपने घर से दूध लेकर दूध सेंटर पर दूध देने के लिए जा रहे थे। तभी अपराधियों ने रास्ते में ही विमल सिंह को घेर लिया और उसे गोली मार दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास जब लोग दौड़े तो अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। वही गोली लगने से विमल सिंह वहीं पर बेहोश होकर गिर गया।

आनन फानन में परिजनों ने उसे उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों ने बताया है कि कुछ दिन पहले विमल सिंह के भाई की हत्या हो गई थी उसे हत्या में ही विमल सिंह मुख गवाह थे और उसे गवाह के कारण जो हत्या में शामिल थे उसकी सजा भी हुआ था।

इसी दुश्मनी के वजह से विमल सिंह को अपराधियों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। वही इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने सिंघौल थाना पुलिस को दी। मौके पर सिंघौल थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार विमल सिंह अपने भाई की हत्या के मामले में मुख्य गवाह थे। परिजनों बताया है कि इसी दुश्मनी के कारण उसे गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored -

- Sponsored -