बेगूसराय एसपी ने 4 थानाध्यक्ष को किया इधर से उधर

डीएनबी भारत डेस्क 

जिले के एसपी मनीष ने जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जिले के चार थानों के थानाध्यक्ष को बदल दिया। उनके स्थान पर दूसरे थानाध्यक्ष को नई जिम्मेदारी दी गई है। एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विवेक भारती को चेरियाबरियारपुर से हटाकर बछवाड़ा का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं चेरियाबरियारपुर की नई थानाध्यक्ष प्रशिक्षु डीएसपी रौली कुमारी को जिम्मेदारी दी गई है।

Midlle News Content

प्रशिक्षु डीएसपी सुमित शेखर को छौड़ाही थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है जबकि मटिहानी थाना के नए थानाध्यक्ष नीतीश कुमार को बनाया गया है। ये डीसीआरबी शाखा पुलिस कार्यालय में कार्यरत थे। छौड़ाही थाना के थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह-1 एक को छौड़ाही थाना से हटाकर बेगूसराय पुलिस केंद्र में योगदान करने के लिए एसपी ने कहा है।

बछवाड़ा थाना के प्रभारी अमित कुमार कांत को बछवाड़ा थाना से हटाकर उन्हें DIV शाखा पुलिस अधीक्षक आवास कार्यालय में योगदान करने के लिए कहा गया है। मटिहानी थाना के थानाध्यक्ष ओम प्रकाश कुमार को हटाकर उन्हें पुलिस केंद्र बेगूसराय में योगदान करने के लिए एसपी ने कहा है। सभी नए थानाध्यक्ष को एसपी ने 24 घंटे के अंदर अपने नये थाने में योगदान करने को कहा है।

- Sponsored -

- Sponsored -