एसपी बेगूसराय की कड़ी कार्रवाई कार्य में कोताही पर थानाध्यक्ष भगवानपुर निलंबित

बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार में कार्य में स्थिलता बरतने पर भगवानपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित।

बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार में कार्य में स्थिलता बरतने पर भगवानपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित।

डीएनबी भारत डेस्क 

भगवानपुर थानाध्यक्ष के द्वारा पीड़ित लोगों के आवेदन के उपरांत समय से एफआईआर दर्ज नहीं किये जाने को लेकर पीड़ित पक्षों की लगातार जिला पुलिस मुख्यालय जनता दरबार में शिकायत किये जाने पर संज्ञान लेते हुये एसपी बेगूसराय ने 07 जुलाई को भगवानपुर थाना का औचक निरीक्षण किया गया।

Midlle News Content

निरीक्षण के क्रम में एसपी बेगूसराय योगेन्द्र कुमार ने भगवानपुर थाना परिसर में आवेदकों की लम्बित शिकायते सुनी। इस दौरान थाना क्रिया-कलपों की समीक्षा भी की गयी। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तेघड़ा, अंचल निरीक्षक तेघड़ा भी उपस्थित थे।

जांच के क्रम में पीड़ित पक्षों का शिकायत को सही पाया गया। वहीं हाल के दिनों में भगवानपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत संजात पंचायत में लगातार तीन दिनों में 07 चोरी की घटनाओं में भी थानाध्यक्ष एवं थाना की गश्ती दल में शिथिलता पायी गयी है।

वहीं एफआईआर दर्ज करने में विलंब करने, अपराध नियंत्रण में विफलता एवं लचर कार्यशैली पे संज्ञान लेते हुये एसपी बेगूसराय योगेन्द्र कुमार के द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुये थानाध्यक्ष भगवानपुर संतोष कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने के आदेश दिये गये है।

- Sponsored -

- Sponsored -