क्या बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की भी होगी गिरफ्तारी.. शिवलिंग विवाद.. चर्चाओं का बाजार गरम..

बेगूसराय में लाखो थानाक्षेत्र अंतर्गत खातोपुर में नशे की हालत में मुस्लिम युवक द्वारा शिवलिंग तोड़े जाने के बाद आक्रोशित लोगों के बीच घटनास्थल एवं प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे थे केन्द्रीय मंत्री, जिसके बाद गिरिराज सिंह ने बेगूसराय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुस्लिम समुदाय के उस आरोपी लड़के की गिरफ्तारी के बजाय हिन्दुओं को टार्गेट कर पुलिस कर रही है गिरफ़्तार, इसी के मद्देनजर कयास लगाए जा रहे हैं।

बेगूसराय में लाखो थानाक्षेत्र अंतर्गत खातोपुर में नशे की हालत में मुस्लिम युवक द्वारा शिवलिंग तोड़े जाने के बाद आक्रोशित लोगों के बीच घटनास्थल एवं प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे थे केन्द्रीय मंत्री, जिसके बाद गिरिराज सिंह ने बेगूसराय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुस्लिम समुदाय के उस आरोपी लड़के की गिरफ्तारी के बजाय हिन्दुओं को टार्गेट कर पुलिस कर रही है गिरफ़्तार, इसी के मद्देनजर कयास लगाए जा रहे हैं।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के संसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर मंडराया गिरफ्तारी का खतरा, बेगूसराय पुलिस पर केंद्रीय मंत्री ने लगाए गंभीर आरोप। दरअसल 22 सितंबर की रात्रि मुस्लिम समुदाय के असामाजिक तत्वों के द्वारा लाखो थाना क्षेत्र के खतोपुर में एक शिवलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था और इस संबंध में 23 सितंबर को स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए सैकड़ों की संख्या में लोगों ने एनएच- 31 को जाम किया था।

Midlle News Content

घटना की सूचना पर अपने बेगूसराय दौरे पर मौजूद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी शिव मंदिर का जायजा लिया और आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित लोगों से मिलने वहां पहुंचे थे। और बेगूसराय प्रशासन से सख्त कार्रवाई को कहा था। लेकिन अब उन्होंने सीधे-सीधे आरोप लगाया है कि जिला पुलिस के द्वारा सिर्फ हिंदू प्रदर्शनकारियों को लक्ष्य करते हुए उनकी गिरफ्तारी की जा रही है।

जबकि जो मुख्य आरोपी मुसलमान समुदाय के आरोपी हैं उन पर रियायत बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय पुलिस घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही सिर्फ हिंदू प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर रही है। वैसे में यह कयास लगाया जा सकता है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित कई लोग प्रदर्शन के दौरान घटनास्थल पर पहुंचे थे तो फिर उनकी भी गिरफ्तारी बेगूसराय पुलिस के द्वारा की जा सकती है।

वहीं उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द मुख्य आरोपी सहित मुस्लिम समुदाय के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार एवं तेजस्वी यादव के बीच खटास की बात पर बोला कि अब नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे खिड़की सदा के लिए बंद हो चुके हैं अब उनकी भाजपा में वापसी संभव नहीं है। दरअसल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बछवाड़ा प्रखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम शंकर राय के निधन के बाद उनके श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए बछवाड़ा पहुंचे थे और इस दौरान उन्होंने उक्त बातें कही।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबल्

- Sponsored -

- Sponsored -