अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी बेगूसराय देर रात तक दिखे सड़क पर

शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा एवं नगर निकाय चुनाव संपन्न कराये जाने को लेकर बेगूसराय पुलिस सख्त, निकाला फ्लेगमार्च

0

शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा एवं नगर निकाय चुनाव संपन्न कराये जाने को लेकर बेगूसराय पुलिस सख्त, निकाला फ्लेगमार्च

डीएनबी भारत डेस्क 

अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर देर रात जिला पुलिस कप्तान योगेन्द्र कुमार बेगूसराय मुख्यालय के विभिन्न चौक चौराहों के मंदिरों एवं पंडालों का जायजा लेते नजर आये। इस दौरान एसपी बेगूसराय के नेतृत्व में सभी पुलिस पदाधिकारी एवं भाड़ी संख्या में महिला एवं पुरूष पुलिस बल ने पूरे बाजार में फ्लेग मार्च भी किया। फ्लैग मार्च में मुख्यालय डीएसपी निशित प्रिया, सदर डीएसपी अमित कुमार, नगर थाना अध्यक्ष रामनिवास, मुफस्सिल थाना अध्यक्ष राजेश कुमार, सहित सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल शामिल थे। यह मार्च मुख्यालय स्थित काली मंदिर से चलकर मेन रोड होते हुए हर हर महादेव चौक तक निकाली गई। इस दौरान एसपी बेगूसराय योगेन्द्र कुमार ने आमलोगों से बात की एवं दुर्गा पूजा मेला में शांति सुरक्षा बहाल रखने को मंदिर व पंडालों में सीसी कैमरा अनिवार्य रूप से लगाने का मंदिर पुजारी  और आयोजन समिति सदस्य को निर्देश दिये।

Midlle News Content

वहीं मुख्य बाजार के फुटकर और बड़े दुकानदारों से भी उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बातचीत की एवं आवश्यक सुझाव भी दिये। साथ ही पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर बाजार में चहलकदमी काफी बढ़ गई है साथ ही भव्य पंडाल एवं तोरणद्वार का निर्माण भी अंतिम दौर में है। मुख्यालय स्थित सभी मंदिरों में सुबह और शाम आरती के समय महिला और पुरूष श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी जा रही है। इसको लेकर विशेष रूप से जिले की सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था की जांच को यह रात्रि निरीक्षण था। साथ ही उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा एवं आगामी नगर निकाय चुनाव में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष टीम का गठन किया गया है। जो सोशल मिडिया से लेकर अन्य पहलुओं पर पैनी नजर रखेंगे।

बखरी, बेगूसराय से अमित पोद्दार 

- Sponsored -

- Sponsored -