बेगूसराय का कुख्यात अपराधी राजू उर्फ निर्भय गिरफ्तार

बेगूसराय जिला के बरौनी थानाक्षेत्र अंतर्गत पिपड़ा मालती क्षेत्र से अलग-अलग थानों के 14 कांडों का फरार अभियुक्त कुख्यात अपराधी निर्भय चढ़ा बरौनी थाना पुलिस के हत्थे।

बेगूसराय जिला के बरौनी थानाक्षेत्र अंतर्गत पिपड़ा मालती क्षेत्र से अलग-अलग थानों के 14 कांडों का फरार अभियुक्त कुख्यात अपराधी निर्भय चढ़ा बरौनी थाना पुलिस के हत्थे।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला पुलिस कप्तान योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर बरौनी थाना पुलिस ने बुधवार को दिवा गस्ती के दौरान प्राप्त गुप्त सुचना के आधार पर बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा – मालती से एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त किया है।

Midlle News Content

बरौनी पुलिस पदाधिकारी रजनीश ने बताया गिरफ्तार कुख्यात अपराधी की पहचान मुफस्सिल थाना के रतनपुर ओपी क्षेत्र अन्तर्गत रतनपुर विशनपुर गांव निवासी स्व अशोक सिंह के 29 वर्षीय पुत्र राजू उर्फ निर्भय कुमार के रूप में हुई है। जो बेगूसराय पुलिस के लिए सरदर्द बना हुआ था। अपराध की दुनिया में निर्भय वर्ष 2000 से सक्रिय भूमिका में रहा जिससे कि वह चर्चित हो गया।

वह जिले के विभिन्न थानों के दर्जन भर से अधिक कांडों के फरार व नामजद प्राथमिकी अभियुक्त है। वहीं निर्भय कुमार के संबंध में प्राप्त आपराधिक इतिहास की फेहरिस्त बड़ी लम्बी है। और वह बेगूसराय जिला के विभिन्न थानाक्षेत्र के लगभग 14 मामलों का फरार अभियुक्त है। गिरफ्तार कुख्यात अपराधी राजू उर्फ निर्भय कुमार को नावकोठी थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अरविन्द शुक्ला ने बरौनी थाना पहुंचकर विधिवत गिरफ्तार कर उसे अग्रेत्तर कारवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -