बेगूसराय पुलिस अब डॉग स्क्वायड की मदद से करने लगी है अनुसंधान

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में लगातार हो रही है अपराधिक घटनाओं के बीच अब पुलिस ने भी सख्त रवैया अपनाना शुरू कर दिया है। अपराधियों की धर पकड़ के लिए तमाम वैज्ञानिक अनुसंधान किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में बलिया थाना की पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से अपराधियों की पहचान शुरू कर दी है।

Midlle News Content

गौरतलब है कि बीती रात बलिया थाना क्षेत्र के गैस गोदाम के समीप अपराधियों ने एक निजी फाइनेंस कर्मी नंदू महतो के साथ लूट पाट की घटना को अंजाम दिया था तथा लूटपाट का विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि नंदू महतो बीती रात खगड़िया से वापस अपने घर बड़ी बलिया आ रहे थे उसी क्रम में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया था।

वारदात के बाद पुलिस ने भी इसे चुनौती के रूप में लिया और फिलहाल डॉग स्क्वायड की टीम का सहारा लिया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों की शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Sponsored -

- Sponsored -