तुषार सिंगला ने बेगूसराय डीएम का पदभार किया ग्रहण

बेगूसराय जिला के नये जिलाधिकारी के रूप में तुषार सिंगला ने पदभार ग्रहण किया।

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

बुधवार को बेगूसराय जिला के नये डीएम के रूप में तुषार सिंगला ने पूर्व डीएम बेगूसराय सह वर्तमान डीएम समस्तीपुर रोशन कुशवाहा की उपस्थित में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान रोशन कुशवाहा ने विभागीय औपचारिकता पूरी कर नये डीएम तुषार सिंगला को कार्यभार सौंप दिया।

बताते चलें कि निवर्तमान जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा को समस्तीपुर का डीएम बनाया गया है। वहीं बेगूसराय के बुद्धिजीवी, शिक्षाविद,  समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि ने डीएम रोशन कुशवाहा के स्थानांतरण उपरांत विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया।

- Sponsored -

- Sponsored -