खेल को झूठे मन और हीन भावना से नहीं बुलंद हौसलों के साथ खेलो, सफलता कदम चुमेगी — गिरिराज सिंह

खेल को झूठे मन और हीन भावना से नहीं बुलंद हौसलों के साथ खेलों, सफलता कदम चुमेगी -- गिरिराज सिंह

बीहट में कैलाश सिंह स्मृति राज्य स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ आगाज।

डीएनबी भारत डेस्क 

खेल को खेल भावना से खेलते रहें, सफलता जरूर मिलेगी। आप सब ईमानदारी से खेलें हमारा सहयोग सदा आप सबों को मिलता रहेगा। उक्त बातें सोमवार को नवभारत स्पोर्ट्स एण्ड कल्चर सोसाइटी बीहट के सौजन्य से आयोजित बेगूसराय जिला कुश्ती संघ के तत्वाधान में राजकीयकृत महात्मा गांधी प्लस टू माध्यमिक विद्यालय बीहट के मैदान में स्मृति शेष कैलाश सिंह स्मृति राज्य स्तरीय जूनियर अंडर 20 एवं अंडर 15 (ग्रीको रोमन फ्रीस्टाइल बालक, बालिका) कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए बिहार खेल महानिदेशक रविन्द्र शंकरण ने कहा।

बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार खेल महानिदेशक रविन्द्र शंकरण, पुलिस कप्तान बेगूसराय योगेन्द्र कुमार, सदर एसडीपीओ अमीत कुमार सहित अन्य ने फीता काट कर व नारियल फोड़कर संयुक्त रूप से कुश्ती प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।इस दौरान बालक बालिका का प्रदर्शनी मैच कराया गया।

Midlle News Content

वहीं इस अवसर पर सदर एसडीपीओ अमीत कुमार, बेगूसराय जिला खेल महासंघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर, कृष्ण मोहन पप्पू, मृत्युंजय कुमार वीरेश, सुमित सन्नी, चंचल कुमार, मनोज कुमार सिंह, संयोजक सह नप बीहट के पूर्व मुख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह, लोजपा (रा) नेता व नवभारत स्पोर्ट्स एंड कल्चर सोसाइटी के सचिव सिंटू कुमार सिंह, रामानंद सिंह, बेगूसराय जिला कबड्डी संघ सचिव श्यामनंदन सिंह पन्नालाल, बेगूसराय जिला कुश्ती संघ सचिव कुंदन कुमार ठाकुर, एफसीआई ओपी अध्यक्ष पल्लव, रोहित कुमार आदि लोग मौजूद थे।

इस प्रतियोगिता में जहां अब तक 350 बालक बालिका कुश्ती खिलाड़ी विभिन्न जिलों से पहुंच चुके हैं। वहीं  इस प्रतियोगिता में मुख्य रूप से आकर्षक का केंद्र कुश्ती के राष्ट्रीय खिलाड़ी बालक वर्ग में नीरज कुमार, सुमन कुमार, हीरा यादव, मोती यादव एवं बालिका वर्ग में निर्जला, जुगुनू, शालिनी, जूही रहेंगी। जबकि तीन दिवसीय राज्यस्तरीय जूनियर बालक बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में विजय कुमार, विवेक कुमार सिंह, अभिलाषा कुमारी, उदय तिवारी, राम पुनित सहनी, सतीश कुमार उपस्थित रहेंगे।

प्रतियोगिता का समापन समारोह आगामी 24 मई को किया जाएगा। बीहट में कुश्ती प्रतियोगिता काफी अर्से बाद हो रही है।जिसको लेकर खेल प्रेमियों एवं स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। प्रतियोगिता देर शाम तक दुधिया रोशनी में खेला जाएगा। वहीं एसपी योगेन्द्र कुमार ने कहा कि बेगूसराय बीहट में खेल के कई तरह के आयोजन होते रहते हैं। खेल के क्षेत्र में बेगूसराय की धरती काफी उर्वर है। कुश्ती प्रतियोगिता से नयी पीढ़ी को इस ओर आने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

आगत अतिथियों ने स्मृति शेष कैलाश सिंह की तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। वहीं खेल मैदान में बजरंगबली के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। आयोजक द्वारा आगत अतिथियों को अंग वस्त्र, पाग एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। वहीं खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए स्थानीय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को नौकरी देने सहित अन्य सुविधाएं दे रखी है। बस आप सच्चे मन और बुलंद हौसले के साथ खेलें। आप सभी खिलाड़ियों पर देश को नाज है। बेहतर खेलकर मेंडल लाए और देश का नाम ऊंचा करें। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों व खेल संवर्धन के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -