बेगूसराय में श्रम अधिकार दिवस-सह-एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर” का हुआ आयोजन

श्रम संसाधन विभाग, बेगूसराय द्वारा "श्रम अधिकार दिवस-सह-एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर" का आयोजन I.T.I. कॉलेज, बेगूसराय के सभागार में किया गया।

श्रम संसाधन विभाग, बेगूसराय द्वारा “श्रम अधिकार दिवस-सह-एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर” का आयोजन I.T.I. कॉलेज, बेगूसराय के सभागार में किया गया

डीएनबी भारत डेस्क 

श्रम संसाधन विभाग, बेगूसराय द्वारा “श्रम अधिकार दिवस-सह-एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर” का आयोजन आईटीआई कॉलेज, बेगूसराय के सभागार में किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन उप श्रमायुक्त एवं उपस्थित यूनियन प्रतिनिधि तथा श्रमिकों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में बेगूसराय जिला के सभी पंचायतों से श्रमिकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों एवं श्रमिकों का स्वागत श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बेगूसराय श्रीया सलोनी ने किया।

Midlle News Content

कार्यक्रम का विषय प्रवेश उप श्रमायुक्त, बेगूसराय के द्वारा किया गया। सभी प्रखंडों के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी द्वारा बारी-बारी से श्रम संसाधन विभाग के श्रमिकों के कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा हेतु संचालित योजनाओं एवं श्रमिकों के अधिकारों के संरक्षण से संबंधित कानूनों की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में अध्यक्ष आईएनटीसीयू बेगूसराय चुनचुन राय, सचिव एसीटीयू चन्द्रदेव वर्मा, सचिव, श्रमिक प्रतिनिधि बेगूसराय संजय गौतम आदि शामिल हुए। उपस्थित  सभी अतिथियों के द्वारा श्रमिकों के कल्याण से संबंधित विभिन्न मुद्दों को साझा किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला मंत्री, बाल श्रम विद्यालय शिक्षक संघ  रामानंद सागर ने किया।

उप श्रमायुक्त, बेगूसराय द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं एवं श्रम कानूनों का संक्षिप्त वर्णन करते हुए श्रमिकों को समय-समय पर श्रम संसाधन विभाग के प्रावधानों का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया एवं उनके द्वारा श्रमिकों के बीच योजनाओं स्वीकृत्यादेश एवं कार्ड का वितरण किया गया। कार्यक्रम का समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन  श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, बेगूसराय सदर ने किया।

- Sponsored -

- Sponsored -