बेगूसराय में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मजदूर को कुचला, घटनास्थल पर मजदूर की दर्दनाक मौत

बेगूसराय जिला के बलिया थानाक्षेत्र अंतर्गत बड़ी बलिया पोखरिया के पास की घटना।

बेगूसराय जिला के बलिया थानाक्षेत्र अंतर्गत बड़ी बलिया पोखरिया के पास की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में लगातार तेज रफ्तार का कहर जारी है। इसी कड़ी में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने एक मजदूर को कुचल दिया। इस हादसे में मजदूर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि स्कॉर्पियो पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया पोखरिया के पास की है।

Midlle News Content

मृतक व्यक्ति की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया पोखरिया गांव निवासी मो मन्नान का पुत्र मो रुस्तम के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि मो रुस्तम 4 बजे सुबह टहलने के लिए गया था। तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

लोगों ने बताया कि खगड़िया की ओर से आ रहा स्कार्पियो काफी गति में जो मो रुस्तम को कुचलते हुए गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में मो रुस्तम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि स्कॉर्पियो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि स्कार्पियो चालक शराब के नशे में धूत था।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने स्कार्पियो चालक को पकड़ लिया। और घटना की सूचना बलिया थाना पुलिस को दी। मौके पर बलिया थाना की पुलिस पहुंचकर स्कार्पियो चालक को हिरासत में लेते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया जाता है कि मृतक मो रूसतम कुमार मजदूरी कर पूरे परिवार को भरण पोषण करते थे।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored -

- Sponsored -