मुडंन संस्कार में सिमरिया आए एक ही परिवार के तीन लोग सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल

बेगूसराय जिला के सहायक थाना चकिया क्षेत्र अंतर्गत राजेन्द्र पुल तिनमुहानी की घटना, मुंडन संस्कार में शामिल होने सिमरिया घाट पर आए थे।

बेगूसराय जिला के सहायक थाना चकिया क्षेत्र अंतर्गत राजेन्द्र पुल तिनमुहानी की घटना, मुंडन संस्कार में शामिल होने सिमरिया घाट पर आए थे।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के सहायक थाना चकिया क्षेत्र अन्तर्गत राजेंद्र पुल तीन मुहानी पर सोमवार की दोपहर बाईक में पीछे से आ रही बस ने ठोकर मार दी। मिली जानकारी अनुसार घटना की सूचना पाते ही चकिया ओपी पुलिस ने सड़क दुघर्टना में हुए सभी घायल को इलाज हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी पहुंचाया।

Midlle News Content

वहीं घायल के परिजन राहुल कुमार ने बताया कि सभी मुंडन संस्कार में शामिल होने सिमरिया धाम आए थे। जहां से वापस लौट रहे थे तभी अचानक पीछे से आ रही बस ने बाइक में ठोकर मार दी। जिससे बाइक पर सवार तीन लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। घायल की पहचान तेघड़ा निवासी रुपेश कुमार की 20 वर्षीय पत्नी रोशनी कुमारी, गेनहरपुर गांव निवासी अरविंद महतों के 18 वर्षीय लड़की श्वेता कुमारी एवं महेंन्द्र महतों के 32 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र महतों के रूप में हुई है।

वहीं परिजन ने बताया कि रोशनी कुमारी का दाहिना पैर टूट गया है और कई अन्य जगहों पर गम्भीर चोटें हैं। जितेन्द्र महतों बार बार बेहोश हो रहा है तथा श्वेता कुमारी सामान्य रूप से घायल है। जिसमें रौशनी कुमारी एवं जितेन्द्र महतों को बेहतर इलाज हेतु बेगूसराय शहर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

वहीं श्वेता कुमारी को प्रारम्भिक इलाज कर चिकित्सक द्वारा उसे आराम करने की सलाह देते हुए समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी से ही छोड़ दिया गया। वहीं दूसरी ओर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को चकिया ओपी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि ईश्वर की लाख लाख शुक्र रहा की तीनों के तीनों का जीवन बच गया। क्षतिग्रस्त बाईक पुरी तरह से बस के अंदर चला गया है।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -