ट्रक की चपेट में आने से होमगार्ड का जवान गंभीर रूप से घायल

बेगूसराय जिला के लोहिया नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पन्हास मोहल्ले स्थित दुर्गा मंदिर के निकट स्थित एसएच 55 की घटना।

बेगूसराय जिला के लोहिया नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पन्हास मोहल्ले स्थित दुर्गा मंदिर के निकट स्थित एसएच 55 की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक होमगार्ड जवान को कुचल दिया। इस हादसे में होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए होमगार्ड के जवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर स्थिति में होमगार्ड का जवान इलाजरत है।

Midlle News Content

घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पन्हास मोहल्ले स्थित दुर्गा मंदिर के निकट स्थित एसएच 55 की है। घायल होमगार्ड जवान की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र के कटरमाला गांव निवासी उचित सिंह के पुत्र होमगार्ड जवान सुनील सिंह के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि सुनील सिंह कटरमाला गांव से साइकिल पर सवार होकर अपने ड्यूटी के लिए ट्रैफिक चौक आ रहे थे। तभी लोहियानगर ओपी क्षेत्र अन्तर्गत पनहास गांव स्थित दुर्गा मन्दिर के निकट पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे सामने से जबरदस्त टक्कर मार दिया। जिससे सुनील सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में वहां पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वहीं इस घटना की सूचना पाकर लोहिया नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रक को जप्त कर ट्रक चालक को अपने हिरासत में ले लिया है। फिलहाल जख्मी होमगार्ड जवान सदर अस्पताल बेगूसराय में इलाजरत बताया जा रहा है जबकि ओपी की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored -

- Sponsored -